West Bengal bypolls: टीएमसी ने उपचुनाव के लिए जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, सुजॉय को मेदिनीपुर से टिकट
West Bengal bypolls: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ पार्टी टीएमसी ने उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सुजॉय हाजरा को मेदिनीपुर से टिकट दिया है। वहीं, संगीता रॉय को सिताई से चुनावी मैदान में उतारा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी ने खुशी जताई है। दरअसल, पार्टी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष श्रीमती ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में, हमें आसन्न पश्चिम बंगाल विधान सभा उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

टीएमसी ने जय प्रकाश टोप्पो को मदारीहाट (एसटी), फाल्गुनी सिंह बाबू को तालडांगरा, रबीउल इस्लाम को हरोआ और सनत डे को नैहाटी सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें, आगामी 13 नवंबर को इन सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल की इन उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
बीजेपी ने भी जारी की थी लिस्ट
बता दे, भाजपा ने शनिवार 19 अक्टूबर को अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें दीपक कुमार रॉय को सीताई से, राहुल लोहार को मदारीहाट से, रूपक मित्रा को नैहाटी से, बिमल दास को हरोआ से, सुभाजीत रॉय को मेदिनीपुर से और अनन्या रॉय चक्रवर्ती को तालडांगरा से चुनाव मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications