पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट किए जारी, चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप, यहां देखें Result
WBBSE Madhyamik 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। चंद्रचूड़ सेन ने 99 फीसदी अंक हासिल करके 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है।
जबकि 98.86 फीसदी के साथ श्यामप्रिया गुरू ने दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं 691 अंकों के साथ उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी, नायरित रंजन पॉल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यहां देखें रिजल्ट
इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रोल नंबर के साथ आपको अपनी जन्मतिथि भी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट को आप यहां से सेव और प्रिंट भी कर सकते हैं।
https://wbresults.nic.in/madhymik24/wbmpres24.htm
बंगाल माध्यमकि रिजल्ट 2024 में 65 फीसदी या उससे अधिक पाने वाले छात्रों की संख्या 1184111 है। कुल 57 ऐसे छात्र हैं जो मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 9.10 लाख छात्र शामिल उपस्थित हुए थे, जिसमे 4.03 लाख छात्र और 5.08 लाख छात्राएं थीं। कुल 7.65 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में पास हुई हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उत्तीर्ण फीसदी में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15 फीसदी थी, जोकि इस वर्ष बढ़कर 86.31 फीसदी हो गया है। कालिम्पोंग जिले का परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां 96.26 फीसदी छात्र पास हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications