WB Assembly Elections 2021: PM मोदी ने जिन 18 जगहों पर की रैलियां, TMC वहां जीती 10 सीटें
कोलकाता,
03
मई।
पश्चिम
बंगाल
में
ममता
बनर्जी
ने
शानदार
वापसी
की
है,
उनकी
पार्टी
तृणमूल
कांग्रेस
ने
200
से
ज्यादा
सीटें
जीत
कर
प्रचंड
बहुमत
हासिल
किया
है
तो
वहीं
राज्य
में
भारी
जीत
का
दावा
करने
वाली
भाजपा
के
खाते
में
मात्र
77
सीटें
आई
हैं।
मालूम
हो
कि
गृहमंत्री
अमित
शाह
ने
चुनाव
प्रचार
के
दौरान
अपने
हर
रोड
शो
में
यही
कहा
था
कि
भाजपा
बंगाल
में
इस
बार
200
का
आंकड़ा
पार
करेगी
तो
वहीं
पीएम
मोदी
ने
भी
दावा
किया
था
कि
'2
मई
को
बंगाल
से
दीदी
कि
विदाई
हो
जाएगी'
लेकिन
नतीजे
एकदम
उलट
आए।
बंगाल
में
दीदी
ने
200
से
ज्यादा
सीटें
जीतकर
सफलता
का
नया
इतिहास
लिख
दिया
तो
वहीं
भाजपा
100
का
आंकड़ा
भी
पार
कर
नहीं
कर
पाई
और
अब
वो
पिछले
चुनाव
का
हवाला
देकर
यह
कह
रही
है
कि
वो
3
से
80
पर
आई
हैं
और
पार्टी
वोट
प्रतिशत
राज्य
में
बढ़
गया
है।
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

पीएम मोदी ने की रैलियां लेकिन जीत गई TMC
सबसे खास बात तो ये है कि पीएम मोदी ने बंगाल में जिन 18 जगहों पर चुनावी रैली की थी, वहां से 10 सीटें टीएमसी ने जीती हैं, जो कि अपने आप में बेहद खास बात है।
आइए एक नजर डालते हैं इन सभी सीटों पर और जानते हैं कि पीएम मोदी ने यहां अपनी रैली में क्या-क्या कहा था?

चौरंगी विधानसभा सीट : TMC जीती
- टीएमसी के नयना बंदोपाध्याय (70,101 वोट) ने बीजेपी के देवदत्त माजी (24,757 votes) को पराजित किया।
- क्या कहा था पीएम मोदी ने: चौरंगी परेड ग्राउंड से PM मोदी ने कहा था कि 'बंगाल में बदलाव होगा और दीदी की विदाई होगी।'
जयनगर: टीएमसी जीती
- टीएमसी के बिश्वनाथ दास (1,04,952) ने भाजपा के राबिन सरदार (66,269) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'मैं इस क्षेत्र में अशोल पोरिबोर्टन की लहर देख सकता हूं।'
उलूबेरिया पुर्व: टीएमसी जीती
- टीएमसी के बिदेश रंजन बोस (86,526) ने भाजपा के प्रत्यूष मंडल (69,400) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'बंगाल के लोगों ने फैसला कर लिया है, दीदी मस्ट गो।'
सोनारपुर दक्षिण: टीएमसी जीती
- टीएमसी के लवली मित्रा (96,822) ने अंजना बसु (76,432) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'बंगाल में कोई भी बाहरी नहीं है। अगर बीजेपी 2 मई के बाद यहां सरकार बनाती है, तो यहीं कि मिट्टी का एक बेटा राज्य का सीएम बनेगा।'

हावड़ा सेंट्रल: टीएमसी जीती
- टीएमसी के अरूप रॉय (96,465) ने भाजपा के संजय सिंह (55,340) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'दीदी की भ्रष्ट सरकार के कारण यहां अपराध और लूट का वर्चस्व है, अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो यहां बिजनेस करना आसान होगा और जिंदगी आसान होगी।'
कृष्णानगर दक्षिण: टीएमसी जीती
- टीएमसी के उज्जवल विश्वास (91,738) ने भाजपा की महादेव सरकार (82,433) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था:'दीदी और उनकी पार्टी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनके लोग एससी, एसटी, ओबीसी... को गाली देते हैं, दीदी की पार्टी की यही रणनीति है।'
बर्धमान उत्तर: टीएमसी जीती
- टीएमसी के निशीथ कुमार मलिक (1,11,211) ने भाजपा के राधाकांत राय (93,943) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'माटी' को लूटना और मानुष का खून करना दीदी के नारे की वास्तविकता है।'
बारासात विधानसभा सीट : टीएमसी जीती
- टीएमसी के चिरंजीत चक्रवर्ती (1,04,431) ने संकर चटर्जी (80,648) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'दीदी की हताशा बढ़ रही है क्योंकि परिणाम का दिन करीब आ रहा है। रैलियों में दीदी ओ दीदी कहने पर वह अब और भी क्रोधित हो जाती है।'

जमुरिया: टीएमसी जीती
- टीएमसी के बर्धमान हरेराम (71,002) ने भाजपा के तापस रॉय (62,951) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था: 'लोग यहां रोजगार के लिए आते थे लेकिन आज यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। यहां माफिया राज फैला है।'
पुरुलिया: भाजपा जीती
- भाजपा के सुदीप कुमार मुखर्जी (89,733) ने टीएमसी के सुजॉय बनर्जी (82,751) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा: 'टीएमसी कहती है 'खेला होबे", बीजेपी कहती है' विकास होबे '- टीएमसी के दिन खत्म हो गए हैं यहां तक कि ममता-दीदी भी इसे जानती हैं। '
सिलीगुड़ी: भाजपा जीती
- भाजपा के संकर घोष (89,370) ने टीएमसी के डॉ। ओम प्रकाश मिश्रा (53,784) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था:'केंद्रीय बल के खिलाफ लोगों को भड़काने से मदद नहीं मिलेगी। टीएमसी बंगाल में हिंसा की संस्कृति को जन्म दे रही है।'
खड़गपुर सदर: भाजपा
- बीजेपी के हीरामनमय चट्टोपाध्याय (79,607) ने टीएमसी के प्रदीप सरकार (75,836) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था:'खड़गपुर का यह क्षेत्र हमें मिनी इंडिया की झलक देता है, ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का खेल खेल रही हैं।'
कूच बिहार दक्षिण: भाजपा
- भाजपा के निखिल रंजन डे (91,560) ने टीएमसी के अविजित डी भौमिक (86,629) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा था:'मोदी ने कहा था कि ममता नंदीग्राम में प्रतिष्ठा की लड़ाई हारेंगी।'
बांकुरा: भाजपा जीती
- बीजेपी की निलाद्री शेखर डाबा (95,466) ने टीएमसी की सयांतिका बनर्जी (93,993) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा:'टीएमसी केवल खोखले वादे करती हैं वो जबरन वसूली करने वालों का रैकेट चला रही है।'
कांथी दक्षिण: भाजपा जीती
- भाजपा के अरूप कुमार दास (98,477) ने टीएमसी के ज्योतिर्मय कर (88,184) के खिलाफ जीत दर्ज की।
- पीएम ने क्या कहा:2 मई, Didi jacche, ashol poriborton asche(2 मई को दीदी जा रही है, असली परिवर्तन आ रहा है)
बता दें कि नंदीग्राम से जीतने वाले भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं।
कल्याणी: भाजपा जीती
- भाजपा के अंबिका रॉय (76,724) ने टीएमसी के अनिरुद्ध विश्वास (72,423) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा:'बंगाल के लोग सोनार बांग्ला चाहते है, बंगाल को अब असल परिवर्तन की जरूरत है।'
गंगारामपुर: भाजपा
- भाजपा के सत्येंद्रनाथ रॉय (88,724) ने टीएमसी के गौतम दास (84,132) को हराया।
- पीएम ने क्या कहा:' मां गंगा ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है, 2 मई को बंगाल भी उस आशीष देने वाली लिस्ट में आ जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications