यात्रियों से भरी लोकल ट्रेन में चढ़ा लिया घोड़ा, फिर ऐसे किया सफर, वीडियो वायरल
सियालदह।
इंटरनेट पर विचित्र और मनमौजी सामग्री की कोई कमी नहीं है। हर रोज कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है, जो हमें हंसने या लोट-पोट हो जाने को मजबूर कर देता है। अब देखिए, लोकल ट्रेन में भी कोई घोड़े ले जाता है भला..? वो भी तब जबकि वह यात्रियों से भरी हुई हो। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
यात्रियों से भरी ट्रेन में घोड़ा
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, लोकल ट्रेन में भीड़ के बीच घोड़ा खड़ा है, और कुछ लोग उसके मालिक के साथ दिखाते हैं। ट्रेन दौड़ रही है, और उसी में इंसान के साथ जानवर सफर कर रहा है। इस घटना की पुष्टि के लिए ईस्टर्न रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेलवे ने दिए जांच के आदेश
इस वीडियो के बारे में एक इंग्लिश न्यूज पोर्टल पर लिखा गया है कि घोड़े को ट्रेन में ले जाने की घटना सियालदह-डायमंड हार्बर डाउन लोकल ट्रेन की है। जहां ट्रेन में जानवर का मालिक भी मौजूद था। भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में सवार घोड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की लोकेशन से ही सामने आया है। सियालदह पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यह कोलकाता में स्थित है। खबरों के मुताबिक, रेलवे ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

बंगाल में अक्सर होता है ऐसा
हालांकि, पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ छोटे मवेशियों को देखना आम बात है, कई लोग भेड़-बकरी या कुत्ते साथ लेकर चलते हैं। मगर..एक घोड़ा ट्रेन में दिखना वाकई दुर्लभ दृश्य है। इस पूरी घटना की कुछ तस्वीरें भी ऑनलाइन हुई हैं। जो लोकल ट्रेन में भीड़ के बीच खड़े घोड़े को उसके मालिक के साथ दर्शाती हैं।
Video of horse traveling via local train in West Bengal goes viral. #Watch:
— Vijayrampatrika (@vijayrampatrika) April 8, 2022
A video of a #horse traveling via a local train in West Bengal has gone viral online. The incident happened onboard the Sealdah-Diamond Harbor Down local train. pic.twitter.com/r1MjIK4PPQ












Click it and Unblock the Notifications