Waqf Amendment Act: मौलाना की धमकी "फैसला खिलाफ तो भारत को ठप कर देंगे" शुभेंदु अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

Waqf Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू होनेवाली है। इस बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह धमकी देता हुआ नजर आ रहा है कि फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया तो पूरे भारत को ठप कर देंगे।

इस वीडियो में इमाम संघ का जिला अध्यक्ष होने का दावा करने वाला मौलाना बोल रहा है कि फैसला हमारे पक्ष में होगा तो हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। हम शांतिपूर्ण रहेंगे। लेकिन फैसला हमारे पक्ष में नहीं होगा तो हम सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को ठप कर देंगे।" जिसको शेयर करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने लिखा- क्या यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के लिए खतरा है?

Shubhendu Adhikari

"फैसला हमारे खिलाफ तो पूरे भारत को ठप कर देंगे"

शुभेंदु अधिकारी ने इस बारे में X पर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी शेयर की। इस वीडियो में अखिल भारतीय इमाम संघ का जिला अध्यक्ष होने का दावा करनेवाले शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि "15 तारीख को हमारी सुनवाई है। हम उस तारीख तक इंतजार कर रहे हैं। अगर कानून हमारे पक्ष में जाता है, यानी अगर कोर्ट (सुप्रीम कोर्ट) आदेश देता है कि यह (वक्फ संशोधन अधिनियम) अमान्य है और इसे कानून नहीं माना जा सकता है, तो यह हमारे पक्ष में होगा और हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। हम शांतिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अगर कानून हमारे खिलाफ जाता है, अगर कानून हमारे पक्ष में नहीं जाता है, अगर वक्फ बोर्ड का कानून पहले की तरह नहीं रहता है, अगर कानून में किसी भी तरह का बदलाव होता है, तो हम इसे जाने नहीं देंगे। सड़कें और गलियाँ हमेशा जाम रहेंगी।

आगे उसने कहा कि मैं आज यह भी कह रहा हूँ कि 15 तारीख के बाद हम हर जगह रेलवे को जाम कर देंगे। हर जगह रेलवे को जाम किया जाएगा। हम सबसे पहले ट्रेनों को रोकेंगे। हम शहरों में ऐसा नहीं करेंगे; हम इसे गाँवों में करेंगे। हम कार, बाइक, ट्रेन और सड़कें रोकेंगे, सब कुछ रोक देंगे। हम सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को ठप कर देंगे।"

क्या यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के लिए खतरा है? शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने X पर लिखा- यह सब कहने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के अखिल भारतीय इमाम संघ का जिला अध्यक्ष होने का दावा करता है। क्या यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के लिए खतरा है? यदि फैसला पक्ष में नहीं आता है, तो सड़कें और रेलवे लाइनें अवरुद्ध कर दी जाएंगी। वे न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे भारत को ठप कर देंगे!!!

उन्होंने कहा अजीब बात यह है कि ऐसे लोग जो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है। ममता बनर्जी ऐसे कट्टरपंथियों को गिरफ्तार करने के बजाय कल ऐसे 'नेताओं' के साथ वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ मंच साझा करने जा रही हैं, जो अब देश का कानून है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+