VIDEO: ईडी की कार में फूट-फूटकर रोईं अर्पिता, अस्पताल के अंदर हुईं बेहोश

कोलकाता, 29 जुलाई: इन दिनों पूरे देश में सबसे ज्यादा अर्पिता मुखर्जी के नाम की चर्चा हो रही है, जो बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं। साथ ही उन्हें बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। वैसे तो अभी तक अर्पिता सामान्य नजर आ रही थीं, लेकिन गुरुवार को उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रहीं। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में पार्थ ने भी पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

अस्पताल लेकर पहुंची टीम

अस्पताल लेकर पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक अर्पिता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उनके अस्पताल पहुंचने की खबर मीडिया को भी लग गई, जिस वजह से वहां पर बहुत से पत्रकार इकट्ठा हो गए। इस बीच वो ईडी की गाड़ी में फूट-फूटकर रोने लगीं। जिसकी कुछ तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद उनको सुरक्षाकर्मी जांच के लिए अस्पताल के अंदर लेकर गए, वहां पर वो बेहोश हो गईं। हालांकि उनकी हालत अब सही है।

पार्थ ने कही ये बात

पार्थ ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसमें विचार-विमर्श के बाद पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाने का फैसला हुआ। इस फैसले के घंटेभर बाद टीएमसी ने भी उनको निकाल दिया। ऐसे में पार्थ अब अकेले पड़ गए हैं। शुक्रवार को जब ईडी के अधिकारी उनको ले जा रहे थे, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि वो साजिश का शिकार हुए हैं। ये वक्त ही बताएगा।

 हो रहे नए खुलासे

हो रहे नए खुलासे

वहीं बंगाल भर्ती घोटाले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में अर्पिता ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि उनको इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था कि वहां पर इतने पैसे हैं। फ्लैट के बंद कमरों में पार्थ चटर्जी अकेले जाया करते थे। हालांकि गिरफ्तारी से तीन दिन पहले अर्पिता को वहां पर देखा गया था। अभी तक की छापेमारी में ईडी को अर्पिता के पास से 50 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा 4.31 करोड़ का सोना, महंगे गिफ्ट आदि भी मिले हैं। ईडी को शक है कि ये पैसा भर्ती घोटाले से इकट्ठा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+