मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की लड़ाई खुलकर आई सामने, हार्दिक पांड्या ने रोहित, तिलक वर्मा, सूर्या को किया अनफॉलो
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन समाप्त हो चुका है, लेकिन मैदान के बाहर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस समय एक अनोखा ड्रामा देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, टूर्नामेंट खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों ने एक-दूसरे से डिजिटल दूरी बना ली है।
मुंबई इंडियंस के खेमे में चल रही अंदरूनी कलह अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है। कप्तान हार्दिक पांड्या और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीजन के दौरान हार्दिक द्वारा तिलक को 'रिटायर्ड आउट' करने के फैसले के बाद से दोनों के रिश्ते खराब हुए थे।

हार्दिक ने कई प्लेयर्स को किया अनफॉलो
इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं की मानें तो हार्दिक पांड्या का यह कदम सिर्फ तिलक वर्मा तक ही सीमित नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक की इंस्टाग्राम एक्टिविटी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के प्रति भी दूरी देखी गई है। इसने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से अहम खबर
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेमे से भी एक बड़ी खबर आ रही है। टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। आईपीएल 2026 का यह सीजन लखनऊ के लिए बेहद निराशाजनक रहा था, जिसके बाद पंत और टीम मैनेजमेंट के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें लगातार आ रही थीं।
ऋषभ पंत की नाराजगी?
पंत का एलएसजी को अनफॉलो करना इस बात का साफ संकेत है कि वह इस फ्रेंचाइजी से खुश नहीं हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि आगामी मेगा ऑक्शन या ट्रांसफर विंडो से पहले पंत टीम का साथ छोड़ सकते हैं। आधुनिक क्रिकेट में सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना किसी भी खिलाड़ी के टीम बदलने का पहला मजबूत इशारा माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications