शुभमन गिल ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, गावस्कर के साथ लिस्ट में नाम शामिल

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन गिल ने कप्तान के रूप में एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिल ने 1,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह अद्भुत मुकाम बेहद कम समय में हासिल किया है। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुँचने के लिए शुभमन गिल ने केवल 351 दिनों का समय लिया। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है, जिन्होंने कप्तान रहते हुए 1,000 रन बनाने के लिए 405 दिन लिए थे।

Shubman Gill

सुनील गावस्कर के बाद खास लिस्ट में नाम दर्ज

गिल अब एक साल से कम समय में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। अगर पारियों की बात करें, तो शुभमन गिल कप्तान के तौर पर सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी 15वीं टेस्ट पारी में इस जादुई आंकड़े को छुआ है। इस सूची में शीर्ष पर महान सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने महज 14 पारियों में कप्तान के रूप में अपने 1,000 रन पूरे किए थे।

​शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले कुल 11वें भारतीय कप्तान बन गए हैं। मैच के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाज सलीम सफी की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़कर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया, बल्कि इस खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम दर्ज करा लिया।

मुल्लांपुर टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। बतौर खिलाड़ी उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 11वां शतक है। वह टीम को आगे से लीड कर रहे हैं और धांसू बैटिंग कर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

रोहित की जगह कप्तान बने थे गिल

​गिल को जून 2025 में रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। इंग्लैंड दौरे से कप्तानी संभालने के साथ ही उन्होंने नंबर चार की बेहद महत्वपूर्ण पोजीशन पर बल्लेबाजी करना शुरू किया। उन्होंने लीड्स में अपने कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में 147 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+