Kumar Vishwas के बेटी-दामाद खूससूरत वादियों में पहुंच कर हुए रोमांटिक, Photo वायरल, कौन सी है ये जगह?

Kumar Vishwas Daughter Photo: मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा और उनका दामाद एक बार फिर चर्चा में हैं। बेटी अग्रता अपनी शादी के बाद से ही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब गर्मियों की छुट्टियां मनाने अग्रता शर्मा पहाड़ों से घिरी खूबसूरत वादियों में पहुंची हैं, जहां पर उन्‍होंने पति पवित्र खंडेलवाल के साथ खूबसूरत और रोमांटिक फोटो शेयर की है।

उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अग्रता की पोस्‍ट वायरल होने के बाद वो जगह भी चर्चा में है, जहां पर वो घूमने पहुंची हैं।

Kumar Vishwas

कुमार विश्‍वास ने शेयर की ये रोमांटिक फोटोज

अग्रता शर्मा ने अपने इंस्‍टा अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो उत्‍तराखंड के एक खूबसूरत से पर्यटन स्‍थल पर पहुंची हैं। इसमं एक फोटो में उनके पति उनके गाल पर किश करते नजर आ रहे हैं और अग्रता बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं कुछ फोटोज में अपने पति के साथ खूबसूरत पोज देती नजर दिखाई दे रही हैं।

Kumar Vishwas

कौन सी है ये खूबसरत जगह?

दरअसल, अग्रता शर्मा ने नैनीताल से चंद किलोमीटर की दूर पर स्थि‍त नौकुचियाताल में गर्मियों में पहुंची थीं। नैनीताल से यह जगह 25 किलोमीटर दूर है। यह कुमाऊं क्षेत्र का एक खास स्पॉट है। झील के नौ कोने होने से यह प्रसिद्ध है। इसलिए इसे नौकुचियाताल कहा जाता है। यहां की हरियाली और पहाड़ सबका मन मोह लेते हैं

Naukuchiatal किस मौसम में जाना चाहिए?

जून में मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है। नौकुचियाताल का मौसम तब भी बहुत सुहावना होता है। यहां तापमान 15 से 28 डिग्री के बीच रहता है। यह गर्मी से बचने के लिए बेस्ट जगह है। आप भी यहाँ जाकर सुकून पा सकते हैं।

Naukuchiatal पर कर सकते हैं एडवेंचर

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह जन्नत है। आप यहाँ बोटिंग और पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। कयाकिंग और बर्ड वॉचिंग का भी लुत्फ उठाएं। अगर शांत माहौल चाहिए तो झील किनारे बैठें। दोस्तों या परिवार के साथ यह ट्रिप यादगार होगी।

Naukuchiatal के पास और कौन सी घूमने की जगहें हैं?

भीमताल, सातताल और नैनीताल यहां से काफी करीब हैं। यहां कई पुराने मंदिर भी आप देख सकते हैं। पूरे सफर का आनंद लें।

Naukuchiatal कैसे पहुंचे?

नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यह स्टेशन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप वहां से टैक्सी या बस ले सकते हैं। यह रास्ता काफी रोमांचक और सुंदर है। Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्‍या है? कभी इस दिग्गज एक्‍ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+