दक्षिण 24 परगना में TMC की महिला कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस को राजनीतिक एंगल का है शक
शनिवार को एक टीएमसी महिला कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ। यह पूरी घटना कैनिंग के गोपालपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग कस्बे से सामने आया है, जहां शनिवार को एक टीएमसी महिला कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ। यह पूरी घटना कैनिंग के गोपालपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है।
धारदार हत्या से किया गया मर्डर!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुचित्रा मंडल का शव स्थानीय लोगों ने एक आलू के खेत में देखा था, जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने बताया है कि महिला के शव पर जख्म भी मिले हैं। गले पर गहरे गाव पाए गए हैं। प्रथम दृष्टि में यह मामला हत्या का ही लग रहा है। महिला की कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या की है।
पुलिस को राजनीतिक हत्या का है शक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद शव को कैनिंग के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अभी हत्या के कारणों पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सुचित्रा मंडल इलाके में लंबे समय से पार्टी की एक्टिव कार्यकर्ता थीं। पुलिस को हत्या के पीछे राजनीतिक एंगल का ही शक है।












Click it and Unblock the Notifications