'महिला मुख्यमंत्री के होते, औरतों के खिलाफ एक भी अपराध शर्मनाक है', TMC सांसद ने ही क्यों कहा ऐसा?

'महिला मुख्यमंत्री के होते, औरतों के खिलाफ एक भी अपराध शर्मनाक', TMC सांसद ने ही क्यों कहा ऐसा?

कोलकाता, 14 अप्रैल: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध शर्मनाक है क्योंकि यहां खुद मुख्यमंत्री एक महिला हैं। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा "हर कोई महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर बेहद चिंतित है और मुझे यकीन नहीं है कि यह सिर्फ मीडिया के कारण है। हमें इन मामलों में जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। अगर कोई घटना होती है, तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस राज्य का नेतृत्व एक महिला मुख्यमंत्री कर रही हों, उनके नेतृत्व में ऐसा एक भी अपराध हम सभी के लिए काफी शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस तथ्य से अवगत होंगे।''

TMC सांसद सौगत रॉय ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल!

TMC सांसद सौगत रॉय ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल!

टीएमसी सांसद सौगत रॉय का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार के घटनाक्रम पर सवाल उठ रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई तबकों से तीखी आलोचना की जब एक बयान में उन्होंने बलात्कार के आरोपों पर सवाल उठाया गया।

CM ममता बनर्जी ने पूरे मामले पर क्या कहा?

CM ममता बनर्जी ने पूरे मामले पर क्या कहा?

ममता बनर्जी ने कहा, "यह कहानी वे दिखा रहे हैं कि एक नाबालिग की मौत बलात्कार के कारण हुई है, क्या आप इसे बलात्कार कहेंगे? क्या वह गर्भवती थी या उसका प्रेम संबंध था? क्या उन्होंने पूछताछ की है? मैंने पुलिस से पूछा है। उन्होंने गिरफ्तारियां की हैं। मुझे बताया गया कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था।"

'प्रेम प्रसंग था...ये UP नहीं, यहां लव जिहाद नहीं होता...'

'प्रेम प्रसंग था...ये UP नहीं, यहां लव जिहाद नहीं होता...'

ममता बनर्जी ने कहा, ''यह एक प्रेम प्रसंग था और इसकी पुष्टि हो गई क्योंकि परिवार को इसके बारे में पता था। अगर कोई जोड़ा किसी रिश्ते में है, तो क्या मैं उसे रोक सकती हूं? यह यूपी नहीं है, हम यहां लव जिहाद नहीं करते हैं। यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। लेकिन अगर कोई गड़बड़ी होती है तो पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी। एक संदिग्ध को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+