ED के समन पर महुआ मोइत्रा का पेश होने से इनकार, जानिए क्या बताई वजह?
TMC Mahua Moitra News: कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में संसद पद से निष्कासित टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने ईडी के समन पर पेश होने से इनकार कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने महुआ मोइत्रा को विदेशी मुद्रा मामले में समन भेजा था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को समन जारी कर गुरुवार (28 मार्च) को पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय कानून (FEMA) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

ऐसे में चुनाव के मद्देनजर उन्होंने ईडी के सामने उपस्थित नहीं होने में असमर्थकता जताई है। दरअसल, टीएमसी की ओर से एक बार फिर वो कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ रही है। जिसके प्रचार का जिम्मा भी उन्होंने संभाला हुआ है।
महुआ मोइत्रा ने पेशी से इनकार करते हुए चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला दिया है। पूर्व टीएमसी सांसद ने ईडी को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। और लोकसभा चुनाव पूरा होने तक ऑफिस में पूछताछ के लिए नहीं बुलाने का आग्रह किया है।
ED ने उनको समन भेजकर गुरुवार को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था।हालांकि चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने का हवाला देकर ED के सामने पेश होने स इनकार कर दिया। बता दें कि जांच एजेंसी ने इससे पहले 2 बार महुआ मोइत्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने काम का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुईं और नोटिस को टालने की मांग की थी।
महुआ के ठिकानों पर हुई थी CBI की रेड
आपको बता दें कि FEMA के प्रावधानों के तहत ईडी महुआ मोइत्रा के बयान दर्ज करना चाहती है। मोइत्रा के खिलाफ NRE खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI ने रेड मारी थी।












Click it and Unblock the Notifications