'...वो कैसे BJP के लिए मांग सकते हैं वोट', बंगाल के राज्यपाल पर TMC नेता मदन मित्रा ने फिर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर विवादित टिप्पणी के बाद एक बार फिर टीएमसी नेता ने सवाल खड़े किए हैं। इस बार मदन मित्रा ने गवर्नर पर भाजपा के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया है।
Madan Mitra Vs CV Anand Bose: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। ऐसे में बयानबाजी भी तेज हो गई है। टीएमसी नेता मदन मित्रा गवर्नर सीवी आनंद बोस पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने इससे पहले गवर्नर बोस पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राज्यपाल को 'असुर' बता डाला। वहीं अब मित्रा ने कहा है कि राज्यपाल बीजेपी की लिए वोट की अपील करने वाले कौन होते हैं। जबकि वे पश्चिम बंगाल के निवासी नहीं है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि राज्यपाल बीजेपी के लिए कैसे वोट मांग सकते हैं। मित्रा ने कहा, "वे (राज्यपाल) लोगों से भाजपा के लिए वोट करने का आग्रह कर सकते हैं, क्या वह कानून से ऊपर हैं? उन्हें तुरंत बंगाल से बाहर कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वो बंगाल के मतदाता नहीं हैं।"












Click it and Unblock the Notifications