बंगाल: TMC की चुनाव आयोग से मांग, एक साथ कराए जाएं बाकी 3 चरणों के मतदान
कोलकाता, अप्रैल 20। कोरोना वायरस महामारी के विकराल रूप लेने के बाद कई राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। चुनावी राज्यों में महामारी के प्रसार को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जा रहे हैं, इसी बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने यह जानकारी दी है। बता दें कि अभी तक बंगाल में पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है।

सुखेंदु शेखर रॉय ने बताया, 15 अप्रैल को हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोविड-19 की स्थिति पर नजर रखते हुए चुनाव आयोग से चुनाव के शेष चरणों को एक साथ करने की अपील की। उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया है, इस सिलसिले में हमने चुनाव आयोग से विचार और समीक्षा करने का अनुरोध किया है। हमने आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग, छठें, सातवें और आठवें चरण का मतदान एक ही दिन कराए। आपको बता दें कि प्रदेश की 294 विधान सभा सीटों पर मतदान जारी है।
27 मार्च से शुरू हुई वोटिंग के अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं जबकि 22 अप्रैल को छठा चरण, 26 अप्रैल को सातवें चरण और 29 अप्रैल को आठवें चरण के लिए वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने कोरोना के चलते अपनी रैलियां रद्द कर दी हैं। प्रदेश में रोजाना 6 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद कई जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन, दवाई और अस्पतालों में बेड की कमी की भी खबरें आ रही हैं। 24 घंटे में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 8000 से पार हो गई है और कुल 38 लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: Corona Vaccine: वैक्सीन पर आज कोर कमेटी करेगी अहम बैठक, तीन कंपनियों के लाइसेंस पर लग सकती है मुहर












Click it and Unblock the Notifications