बंगाल: TMC का दावा- सुवेंदु अधिकारी ने अपने निवास को लेकर दी गलत जानकारी, EC को पत्र लिख की ये मांग

कोलकाता। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामने वाले सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ अब सीएम ममता बनर्जी की पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी ने बुधवार को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा जिसमें सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम की मतदाता सूची को हटाने की मांग की गई है। टीएमसी का दावा है कि अपने नामांकन में सुवेंदु ने अपने निवास स्थान को लेकर झूठी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी।

Suvendu Adhikari

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee के आरोपों पर EC ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार सत्तारूढ़ दल टीएमसी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान होने के बाद नामांकन का सिलसिला शुरू हुआ, दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस लिहाज से अब नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के लिए हॉटसीट बन गया है। नंदीग्राम में ही ममता बनर्जी चोटिल हुईं थी जिसके बाद उन्होंने हादसे को राजनीतिक साजिश बताया था।

    अब सुवेंदु अधिकारी द्वारा सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाने के बाद टीएमसी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में दावा किया है कि नांदीग्राम में नामांकन दर्ज करने के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कई गलत जानकारियां दीं। इसलिए मतदाता सूची से उनका नाम हटाया जाना चाहिए। बता दें कि 12 मार्च को नंदीग्राम से नामांकन दर्ज करने के बाद सुवेंदु का नया वोटर कार्ड भी सामने आया था जिसमें उनके निवास स्थान का पता नंदनायकबाड़, नंदीग्राम बताया गया। टीएमसी ने गलत दस्तावेज का हवाला देते हुए उनका वोटर कार्ड रद्द करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को बताया झूठा, पूछा- क्या बिहार को मिली फ्री कोविड-19 वैक्सीन?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+