अगर काशी से चुनाव लड़ने वाले पीएम बाहरी नहीं तो मैं कैसे: शत्रुघ्न सिन्हा
कोलकाता, 21 मार्च: मशहूर फिल्मी हस्ती और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा है। ऐसे में अब शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव प्रचार करने के लिए रविवार रात को आसनसोल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम पर हमला बोलते हुए उनको बाहरी बताने वाली टिप्पणी पर करारा पलटवार किया है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। ऐसे में राज्य के दूसरे बड़े शहर आसनसोल से ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब आसनसोल पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की तो पीएम मोदी पर निशाना साधा।
अपने बयान में टीएमसी प्रत्याशी ने कहा कि, 'मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर यहां आया हूं। मुझे आसनसोल और पश्चिम बंगाल की जनता पर पूरा भरोसा है, हम जीतेंगे, न्याय जीतेगा। इसी के साथ उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्होंने सच्ची ऐतिहासिक नेता और बाघिन बताया।
वहीं बीजेपी की ओर से उनको बाहरी बताने के बयान पर पलटवार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनसे (भाजपा) पूछिए कि अगर काशी से चुनाव लड़ने वाले पीएम बाहरी नहीं हैं तो मैं बाहरी कैसे हो सकता हूं। आपको बता दें कि टीएमसी उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने यहां से शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देने के लिए अग्निमित्रा पॉल को मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव 12 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। बाबुल सुप्रियो आसनसोल से बीजपी सांसद थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी के साथ अपनी लोकसभा सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications