WB के टीटागढ़ में स्कूल की छत पर धमाका, CBI जांच की मांग, भाजपा और TMC आमने-सामने
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में स्कूल चलने के दौरान ही टीटागढ़ में एक स्कूल की छत पर बम विस्फोट होने की सूचना है। Bomb explodes on roof of school Titagarh North 24 Parganas west bengal
कोलकाता, 17 सितंबर : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में स्कूल चलने के दौरान ही टीटागढ़ में एक स्कूल की छत पर बम विस्फोट होने की सूचना है। धमाके के बाद बैरकपुर सेंट्रल जोन के उपायुक्त आशीष मौर्य ने बताया, शनिवार को एक बम धमाका हुआ।

भाजपा सांसद की मांग- सीबीआई जांच हो
कोई घायल नहीं हुआ। जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच, स्थानीय लोगों से होगी पूछताछ जरूरत पड़ी तो फोरेंसिक टीमों को बुलाएंगे। स्कूल में क्रूड बम ब्लास्ट के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया सभी छात्रों को स्कूल से सुरक्षित निकाला गया। भाजपा के हुगली सांसद लॉकेट चटर्जी ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।
बम धमाके में कोई हताहत नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक स्कूल की इमारत की छत पर देशी बम धमाका हुआ। धमाके के समय कक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि छात्र और शिक्षक तीन मंजिला इमारत की पहली दो मंजिलों पर स्थित कमरों में थे।
पुलिस का बयान
टीटागढ़ औद्योगिक क्षेत्र है। राज्य सहायता प्राप्त संस्थान के प्रबंध समिति के सदस्य के अनुसार, विस्फोट की आवाज सुनकर छात्र घबरा गए और परिसर से बाहर निकल गए। शिक्षक छत के पास बम धमाके की दिशा में गए। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विस्फोट एक कच्चे बम से हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि बम पास की किसी इमारत से फेंका गया था या उसे वहीं रखा गया था और अचानक फट गया।

सत्तारुढ़ TMC के सांसद का बयान
बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विस्फोट के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे गिरफ्तार कर दंडित किया जाना चाहिए। गत मई में बीजेपी छोड़ कर टीएमसी में लौटे सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, अगर कोई बच्चा धमाके की जगह पर होता, तो क्या हो सकता था, यह सोचकर ही कांप जाता हूं। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त और अन्य शीर्ष अधिकारियों से दोषियों का पता लगाने का आग्रह किया है।

भाजपा ने कहा, सीबीआई जांच हो
भाजपा के हुगली सांसद लॉकेट चटर्जी ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी के शासन में स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में घरों और पार्टी कार्यालयों में बम पाए जाते हैं।" उन्होंने कहा, आज की घटना कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति ओर इशारा करती है। हमें राज्य पुलिस या सीआईडी पर भरोसा नहीं है। हम चाहते हैं कि सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच हो।"

TMC सांसद का पलटवार
भाजपा सांसद चटर्जी के दावों पर टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, मैं उनके साथ इस बहस में शामिल नहीं होना चाहता। पुलिस को मामले की जांच करने दें।












Click it and Unblock the Notifications