तेजस्वी सूर्या का ममता बनर्जी पर तंज- संयोग से जीता चुनाव, सपने में PM बनने के लिए शुभकामनाएं

गांधीनगर, 18 सितंबर। पंश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को समाप्त हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन चुनावी नतीजों को देख आज भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी हार स्वीकार नहीं कर पायी है। हाल ही में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुखपत्र में छपे उस लेख पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी की जगह ममता बनर्जी साल 2024 के चुनाव में बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इस पर बोलते हुए तेजस्वी सूर्या ने विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

Tejasvi Surya taunt on Mamata Banerjee won the West Bengal assembly elections by chance

गुजरात पहुंचे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'ममता बनर्जी ने बंगाल का चुनाव संयोग से जीता है। कुछ चुनावी फैक्टर नहीं होते तो वे हार जातीं। अब वे पीएम बनने का सपना देख रही हैं। उनके इस दिवास्वप्न के लिए शुभकामनाएं।' तेजस्वी सूर्या का ये बयान तब सामने आया है जब उन्हीं के पार्टी के समकक्ष बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन भी वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कोलकाता: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फिर फेंके गए बम, TMC को बताया जिम्मेदार

Recommended Video

    West Bengal: TMC से जुड़कर बोले Babul Supriyo, राजनीति छोड़ने का फैसला था गलत | वनइंडिया हिंदी

    टीएमसी के मुखपत्र ने क्या लिखा?
    टीएमसी की तरफ से बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या के बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं कि जल्द ही पलटवार हो सकता है। गौरतलब है कि इस समय देश में विपक्ष कमजोर है और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के पास कोई ऐसा चेहना नहीं जो नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दे सके। इस बीच टीएमसी की मुखपत्र जागो बांग्ला में छपे एक लेख में पीएम मोदी के खिलाफ ममता बनर्जी को ही इकलौता विकल्प बताया गया है। लेख के मुताबिक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभरकर सामने आई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+