Sayani Chakraborty की दर्दनाक मौत, 23 साल की लड़की ने ये क्या कर लिया? मरने से पहले हंसते हुए किया ऐसा पोस्ट

Sayani Chakraborty Death: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव की संस्कृति, ग्रामीण जीवन और जानवरों से जुड़े अपने अनोखे वीडियो के जरिए लाखों लोगों का दिल जीतने वाली युवा कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती की मौत
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रहने वाली सयानी चक्रवर्ती की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Sayani Chakraborty

कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोगरा के गजघंटा देपाड़ा की रहने वाली सयानी चक्रवर्ती ने खुद अपनी जान ले ली है लेकिन उनकी अचानक मौत ने सभी को अंदर तक झकझोर कर रखा दिया है।

बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत
बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत

-जानकारी के अनुसार 23 साल की सयानी चक्रवर्ती का शव उनके घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

-पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। शुरुआती जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।

23 साल की उम्र में थम गई जिंदगी की रफ्तार

-स्थानीय सूत्रों के अनुसार सयानी चक्रवर्ती की उम्र महज 23 साल थी। इतनी कम उम्र में उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सयानी चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत और क्रिएटिव कंटेंट के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी।

-सयानी के वीडियोज खास तौर पर ग्रामीण जीवन और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम को दर्शाते थे, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते थे।

मौत से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर किया था ऐसा पोस्ट

-इस दुखद घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि मौत से ठीक एक दिन पहले तक सयानी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कुराते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे।

-हाल ही में सयानी ने अपनी पढ़ाई पूरी होने की खुशी भी अपने फॉलोअर्स के साथ बांटी थी। उनकी पोस्ट देखकर किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी दुखद खबर सामने आएगी।

परिवार ने बताई मानसिक तनाव की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार ने पुलिस को बताया है कि सयानी चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। हालांकि उनकी परेशानियों की वजह क्या थी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया क्रिएटर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर फिर उठे सवाल

-सयानी चक्रवर्ती की मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिजिटल दुनिया में सफलता और पॉपुलैरिटी के पीछे छिपे मानसिक दबावों पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं हो पाती।

-विशेषज्ञ लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर समय रहते मदद लेने की आवश्यकता है।

सयानी के फैंस की आंखें हुईं नम

-सयानी चक्रवर्ती के निधन की खबर सामने आते ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस उन्हें एक सकारात्मक और प्रेरणादायक क्रिएटर के रूप में याद कर रहे हैं। उनकी अचानक विदाई ने उन लोगों को भी भावुक कर दिया है, जो उनके कंटेंट के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी में मुस्कुराने की वजह तलाशते थे।

-सयानी चक्रवर्ती का असमय निधन सोशल मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। 23 साल की उम्र में उनकी जिंदगी का इस तरह खत्म हो जाना कई सवाल छोड़ गया है। फिलहाल सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+