TMC विधायक के 'एक बिहारी, सौ बीमारी' वाले बयान पर घमासान, सुवेंदु अधिकारी ने शत्रुघ्न पर कसा तंज
कोलकाता, मार्च 15। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक मनोरंजन व्यापारी के 'बिहारियों' को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अब टीएमसी पर निशाना साधा है। सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पार्टी के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्विटर पर मनोरंज व्यापारी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि पहले तो इनकी नेता ममता बनर्जी बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को बाहरी कहती रहीं और अब बिहार के लोगों को बंगाल से निकालने की बात कही जा रही है।"

शत्रुघ्न सिन्हा पर सुवेंदु अधिकारी ने साधा निशाना
सुवेंदु अधिकारी ने एक दूसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ टीएमसी का दामन थामा है। शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा है, "मेरा बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से एक विनम्र सवाल है कि आप टीएमसी विधायक मनोरंजन व्यापारी की इस अपमानजनक झल्लाहट के बार में क्या सोचते हैं? आपकी नई पार्टी के साथी बिहार के लोगों के प्रति अपनी भावनाओं को लेकर बहुत पारदर्शी हैं।" आपको बता दें कि टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
My humble question to Bihari Babu Shri @ShatruganSinha ji, Sir, what do you feel about this disgraceful rant of TMC MLA Manoranjan Byapari?
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) March 14, 2022
Your new party colleague is very transparent about his feelings towards Biharis. His recent speech at the Kolkata International Book Fair: pic.twitter.com/3vtVln6tdH
क्या कहा है टीएमसी विधायक मनोरंजन व्यापारी ने?
दरअसल, मनोरंजन व्यापारी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिहार के लोगों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में मनोरंजन व्यापारी कह रहे हैं कि बंगाल पूरी तरह से 'बीमारी' से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने बिहार के लोगों को 'बीमारी' कहकर संबोधित किया है। मनोरंजन व्यापारी ने कहा है कि 'एक बिहारी सौ बीमारी'
मनोरंजन व्यापारी ने दी अपने बयान पर सफाई
अपने बयान को लेकर मनोरंजन व्यापारी ने सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने बिहार के लोगों को 'बिहारी' नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें एक 'भाषा चेतना समिति' की बैठक में, लोगों ने बंगलादेश भेजने की बात कही थी, क्योंकि मैं बांग्ला बोलता हूं, क्या मुझे कुछ वापस नहीं कहना चाहिए? मैंने 'बिहारी' नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications