Phalodi Satta Bazar: RCB vs GT? आईपीएल 2026 के Final से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन बनेगा विजेता?
Phalodi Satta Bazar: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की आज भिड़ंत है, इस महामुकाबले का क्रिकेट फेंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह खिताबी भिड़ंत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है। क्या आरसीबी इतिहास दोहराएगी या फिर गुजरात टाइटंस नई हिस्ट्री लिखेगी?
इसी पर सभी खेल प्रेमियों के बीच बहस छिड़ी हुई है लेकिन इस बीच राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार ने कड़े मुकाबले से पहले विजेता को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक, बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी दिख रहा है। उनकी जीत की संभावना 53% बताई जा रही है, जबकि गुजरात टाइटंस के जीतने के चांस 47% हैं, हालांकि, मैच से पहले इन आंकड़ों में बदलाव की गुंजाइश बनी रहती है।
Phalodi Satta Bazar ने RCB को विजेता बताया
वहीं, Polymarket के अनुसार, बेंगलुरु की जीत की संभावना 52% और गुजरात की जीत की संभावना 48% है। मतलब कहने कि दोनों सट्टा बाजार में RCB को ही विजेता बताया जा रहा है।
आखिर क्या है फलोदी सट्टा बाजार?
राजस्थान के Phalodi शहर का सट्टा बाजार देशभर में अपनी चुनावी और खेल संबंधी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। फलोदी लंबे समय से राजनीतिक चुनावों, क्रिकेट मैचों और अन्य बड़े आयोजनों पर लगाए जाने वाले दांव और बाजार भाव के कारण चर्चा में रहता है। यह बाजार किसी वैज्ञानिक पद्धति या आधिकारिक डेटा पर आधारित नहीं होता। यहां के अनुमान मुख्य रूप से सट्टेबाजों की राय, बाजार के रुझान और दांव लगाने वालों की गतिविधियों पर आधारित होते हैं। यही वजह है कि इसकी भविष्यवाणियां अक्सर सुर्खियां तो बनती हैं, लेकिन इन्हें अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता।
कई बार गलत भी साबित हो चुका है फलोदी सट्टा बाजार
ऐसा नहीं है कि हर बार फलोदी बाजार सही साबित हो, आईपीएल 2012 में फलोदी के कई बुकी दिल्ली डेयरडेविल्स को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बता रहे थे, लेकिन अंत में Kolkata Knight Riders ने ट्रॉफी जीती। यानी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। आईपीएल 2025 फाइनल से पहले फलोदी सट्टा बाजार में Royal Challengers Bengaluru को मजबूत दावेदार बताया जा रहा था। जो कि सही निकला था।
आईपीएल 2026 में किसका रहा पलड़ा भारी?
आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। लीग चरण में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीता था। आज दोनों के बीच इस सीजन में चौथी बार मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की अपनी-अपनी चुनौतियां और लक्ष्य हैं। आरसीबी जहां लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास दोहराना चाहेगी, वहीं गुजरात टाइटंस भी अपनी दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, मालूम हो कि उसने 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है फाइनल मैच काफी रोमांचक रहेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर।
नोट: फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े केवल बाजार आधारित अनुमान होते हैं। ये किसी वैज्ञानिक विश्लेषण या आधिकारिक स्रोत पर आधारित नहीं होते और इन्हें केवल संभावनाओं के संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए। वऩइंडिया हिंदी किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी का समर्थन नहीं करता है, ये खबर बस जानकारी के आधार पर लिखी गई है।














Click it and Unblock the Notifications