Himachal MC Results 2026: हिमाचल की 3 नगर निगमों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सोलन-मंडी-धर्मशाला में BJP की जीत

Himachal Municipal Corporation Election Results 2026: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला), पंचायत समितियों और जिला परिषद के लिए हुए चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। सूबे के तीन बड़े नगर निगमों- मंडी, सोलन और धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर जीत हासिल कर अपनी ताकत का अहसास कराया है। वहीं, पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस अपनी साख बचाने में कामयाब रही है।

इन नतीजों के बाद जिला परिषद और बीडीसी (BDC) के रुझान और परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिसने राज्य की सियासी तपिश को बढ़ा दिया है।

Himachal Municipal Corporation Election Results

नगर निगमों का पूरा रिपोर्ट कार्ड: कहां किसने मारी बाजी?
हिमाचल प्रदेश के चार प्रमुख नगर निगमों में सीटों का गणित कुछ इस प्रकार रहा:

  • मंडी नगर निगम: भाजपा ने यहां एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर कब्जा किया, जबकि कांग्रेस को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ा।
  • धर्मशाला नगर निगम: भाजपा ने 11 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।
  • सोलन नगर निगम: यहां भी भाजपा ने 10 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आईं।
  • पालमपुर नगर निगम: यहां कांग्रेस ने बेहतरीन वापसी करते हुए 11 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा सिर्फ 4 सीटों (शुरुआती रुझानों में 2) पर सिमट गई।

मंडी के डीसी अपूर्व देवगन के अनुसार, मतगणना को निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिले भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 265 टीमों के माध्यम से 1349 कर्मचारियों ने 241 टेबल पर सेवाएं दीं। ईवीएम (EVM) के कारण नगर निगम के नतीजे बेहद तेजी से सामने आए।

पंचायती राज और BDC चुनाव में भी BJP का दबदबा

नगर निगम के अलावा पंचायत स्तर पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है:

  • सिराज विधानसभा क्षेत्र: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज के 78 पंचायतों में से 66 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
  • चम्बा (भरमौर): भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज के अनुसार, घोषित हुए शुरुआती चारों बीडीसी (BDC) नतीजे पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में रहे हैं।
  • कुल्लू (मनाली): नग्गर ब्लॉक के पलचान वार्ड से बिमला देवी ने 853 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रमिला (666 वोट) को मात दी।
  • हमीरपुर (भोरंज): भोरंज के पपलाह वार्ड नंबर 3 से दिनेश भाटिया को विजेता घोषित किया गया है।
Mamata Banerjee: 'अभिषेक बनर्जी को कुछ हुआ तो अस्पताल होगा जिम्‍मेदार', BJP पर भड़की ममता बनर्जी
Mamata Banerjee: 'अभिषेक बनर्जी को कुछ हुआ तो अस्पताल होगा जिम्‍मेदार', BJP पर भड़की ममता बनर्जी

दिग्गज नेताओं का रिएक्शन

अनुराग सिंह ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने कहा कि 'देवभूमि हिमाचल प्रदेश के नगर निगम और पंचायती राज चुनावों में भाजपा की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और हमारी राष्ट्रवादी-विकासवादी नीतियों में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक अव्यवस्था और वित्तीय कुप्रबंधन के खिलाफ खुलकर मतदान किया है। यह जनादेश केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साफ संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय कर रहा है। भाजपा 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।'

जयराम ठाकुर (पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष) ने कहा कि, 'सिराज और पूरे प्रदेश के नतीजे यह साबित करते हैं कि जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भ्रामक दावों और कांग्रेस के झूठे प्रचार को पूरी तरह से नकार दिया है। सूबे की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है।'

UP: 'बहू-बेटी की सुरक्षा से समझौता नहीं,' CM योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, सपा-कांग्रेस पर भी बरसे
UP: 'बहू-बेटी की सुरक्षा से समझौता नहीं,' CM योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, सपा-कांग्रेस पर भी बरसे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+