PAK vs AUS: पाकिस्तान क्रिकेट में टूटा 42 साल पुराना रिकॉर्ड! डेब्यू मैच में ही छाया यह खिलाड़ी, रचा इतिहास

PAK vs AUS Arafat Minhas: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार (30 मई) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के 21 वर्षीय युवा स्पिनर अराफात मिन्हास ने इतिहास रच दिया है। अपने पहले ही वनडे मैच में मुल्तान के इस स्पिनर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को रोकते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट के डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अराफात ने अपने कोटे के 10 ओवरों में मात्र 32 रन देकर यह सफलता हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को किया ध्वस्त (PAK vs AUS Arafat Minhas)

अराफात मिन्हास ने मैच के 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस को एलबीडब्ल्यू कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। इसी ओवर में उन्होंने स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उनके विकेटों का सिलसिला इस प्रकार रहा। कैमरून ग्रीन 16वें ओवर में बिना खाता खोले अराफात की गेंद पर आउट हुए।

PAK vs AUS 1

बेबस नजर आए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

अर्धशतक बनाकर खेल रहे ओपनर मैथ्यू शॉर्ट (55 रन) को 27वें ओवर में विकेटकीपर गाजी गोरी के हाथों स्टंप आउट कराया। अपने स्पेल के आखिरी यानी 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस को आउट कर अराफात ने अपना ऐतिहासिक पांचवां विकेट पूरा किया। अराफात की दमदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए।

ध्वस्त हुआ 42 साल पुराना रिकॉर्ड

अराफात से पहले पाकिस्तान के पांच गेंदबाजों ने अपने वनडे डेब्यू पर 4 विकेट चटकाए थे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी इसे 5 विकेट के हॉल में नहीं बदल सका था। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जाकिर खान के साल 1984 (42 साल पहले) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अराफात ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू मैच में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का 27 साल पुराना वैश्विक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के पेसर हेंडी ब्रायन ने 11 अप्रैल 1999 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू पर 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वैश्विक स्तर पर ओवरऑल वनडे डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के पेसर चार्ली कैसेल के नाम है, जिन्होंने 2024 में ओमान के खिलाफ 21 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+