बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अधीर रंजन चौधरी की छुट्टी, शुभंकर सरकार बने नए PCC चीफ
कांग्रेस ने बंगाल सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए पीसीसी चीफ पद से अधीर रंजन चौधरी की जगह पर पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शुभंकर सरकार को पीसीसी चीफ बनाया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की सराहना करती है। पाटी ने उनकी जगह अब बंगाल पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी सुभंकर सरकार को दी है।

शुभंकर सरकार की नियुक्ति के साथ ही AICC सचिव के अपने वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भी दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी ने जम्मू कश्मीर में एमके भारद्वाज तथा भानु महाजन को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल इन नियुक्तियों के लिए पत्र जारी कर तत्काल नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने शुभंकर सरकार को पार्टी के अन्य सारे दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है। पत्र में वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में पार्टी मजबूत हुई है।
बता दें कि अधीर लोकसभा चुनावों के दौरान नाराज थे, जब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि ममता बनर्जी इंडी गठबंधन का हिस्सा होंगी या नहीं, इस पर फैसला लेने वाले वह कोई नहीं हैं। चुनाव के दौरान, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो अधीर को बाहर रखा जाएगा, जिससे वो नाराज थे।
कांग्रेस ने बंगाल पीसीसी चीफ के पद से तत्काल प्रभाव से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications