पश्चिम बंगाल में राम नवमी की झांकी यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की कार पर पत्थरबाजी
कोलकाता, 11 अप्रैल। राम नवमी के मौके पर कई जगह पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सुभाष सरकार की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया है कि राम नवमी के मौके पर बांकुरा में जब लोग झांकी निकाल रहे थे तो कुछ लोगों ने इस दौरान पत्थरबाजी की। यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित घटना है। इन लोगों ने मेरी कार पर भी पत्थर फेंके,मैं पुलिस से अपील करता हूं कि इन लोगों की पहचान की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि राम नवमी की झांकी यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने हमला किया। सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि हावड़ा जिले में पुलिसवालों ने ही राम की झांकी पर हमला किया। उन्होंने ट्विवटर पर ट्वीट कर लिखा कि हावड़ा जिले के शिवपुर इलाके में राम भक्त जब झांकी निकाल रहे थे तो कॉन्स्टेबल और पुलिस अधिकारियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की, इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं। अगले ट्वीट में उन्होंने पूछा कि क्या सनातन धर्म पर बंगाल में प्रतिबंध है।












Click it and Unblock the Notifications