Train Accident: 'हादसे में इतने लोगों की मौत हो गई, सच सामने आना चाहिए', घायलों से मिलकर बोलीं ममता बनर्जी
Balasore Train Accident: ममता बनर्जी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर कहा कि इतने सारे लोगों की मौत हो हई, सच सामने आना चाहिए। सरकार को सच जल्दी लाना चाहिए।

Balasore Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समय किसी बहस या विवाद करने का नहीं है। इस हादसे में इतने सारे लोग मारे गए, मैं चाहती हूं सच सामने आना चाहिए। सरकार को जनता के सामने जल्द से जल्द सच लाना चाहिए।
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार सरकार से सवाल पूछ रही है। इससे पहले मौतों के आंकड़े को लेकर ममता बनर्जी और रेल मंत्री आमने-सामने आ गए थे। ममता बनर्जी ने पिछले दिनों बताया था कि मौत के आंकड़े 500 तक पहुंचने की आशंका है। लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आंडड़े को खारिज कर दिया था।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने इसके बाद निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार मौत के आंकड़े को छुपा रही है। जितना बता रही है, उससे कहीं अधिक मौतें हुई हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को बालासोर ट्रेन हादसे पर कहा कि इतने सारे लोग मारे गए हैं, सच्चाई सामने आनी चाहिए। इस हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपने हाथ, पैर खो दिए। ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम इनके परिवार के किसी एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी देंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग सच्चाई जानें। यह सच्चाई को दबाने का समय नहीं है।
यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन दुर्घटना: मृतकों के परिवार के एक सदस्य को ममता सरकार देगी नौकरी, CM ने किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications