नशे में धुत थी महिला पुलिस अफसर, बीच सड़क पर की शर्मनाक हरकत, वीडियों हुआ वायरल

Drunk Female Cop in Bengal: पुलिस वालों के शराब के नशे में धुत होने के कई किस्से सामने आ चुके हैं, लेकिन महिला पुलिस कर्मी का नशे में होश खो देने वीडियों शायद पहली बार सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी नशे की हालत में एक दूसरी महिला का चुंबन लेने का प्रयास करती नजर आ रही है। यह वीडियों पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है।

महिला पुलिस की हरकत सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक महिला पुलिस अफसर ने गश्त के दौरान सड़क पर एक महिला को चूमने का प्रयास किया है। इस महिला पुलिस अधिकारी का नाम तान्या रॉय बताया जा रहा हैं, जो सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि आसपास खड़े लोग महिला अधिकारी पर नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच महिला पुलिस अफसर तान्या रॉय सड़क पर ही एक महिला को चूम लेती हैं।

india news

पुलिस वैन ने मारी जुआरी को टक्कर, महिलाओं ने घेरा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कथित घटना बुधवार 23 अक्टूबर को हुई है। वायरल वीडियों में एएसआई तान्या रॉय महिलाओं समेत कुछ लोगों से बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं, जैसे ही वह एक महिला के निकट जाती हैं और उसके होंठों को लगभग चूमने से पूर्व उसकी गर्दन पकड़ लेती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस महिला सुरक्षा के लिए गुलाबी पुलिस वैन चला रही है। बुधवार रात्रि को गुलाबी वैन ने गश्त के दौरान एक जुआरी को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय महिलाएं घटनास्थल पर इकट्ठी हो गईं और पुलिस अफसर पर नशे में होने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला पुलिस अफसर ने यह हरकत की। पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: सलमान खान के अलावा कौन-कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई के टॉप टारगेट? खुद बताई अपनी हिट-लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+