Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'शाहजहां शेख जब तक गिरफ्तार नहीं होता हम रातों को...', संदेशखाली की महिलाओं में डर का माहौल

पश्चिम बंगाल का संदेशकाली मुद्दा गरमाया हुआ है। कई महिलाओं के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

टीएमसी नेता शाहजहां शेख फरार हैं और संदेशखाली की महिलाएं उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। शिबाप्रसाद हाजरा उर्फ ​​शिबू हाजरा और उत्तम सरदार उन टीएमसी नेताओं में शामिल हैं जिन पर महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Sandeshkhali Case Shahjahan Sheikh

संदेशखाली की एक महिला, जिसने शिबू हाजरा, उत्तम सरदार और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, ने मीडिया से बात करते हुए टीएमसी के फरार नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने कहा, "जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, हम रात में डरे रहेंगे।"

महिला ने शिबू हाजरा पर फोन करके अश्लील बातें करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा, "हम डरे हुए हैं कि आगे क्या होगा। शिबू के लोगों ने लोगों को डराने की कोशिश की और पैसे के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करते हुए मेरे पास भी आए। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी।"

शाहजहां शेख के दोनों करीबी सहयोगी शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शाहजहां शेख अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों नेताओं के ऊपर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी स्थानीय महिलाओं में डर बना हुआ है। उनका कहना है, "यदि दोनों में से किसी नेता को जमानत मिल गई या शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगे क्या होगा ये सोच कर डर लगता है।"

कुछ स्थनीय महिलाओं ने अपने घरों के बाहर शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टर्स भी लगा दिए हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि स्थिति अब पहले से बेहतर है लेकिन डर अब भी बना हुआ है।

उन्होंने कहा, "हमें डर है कि उत्तम या शिबू को जमानत मिलने के बाद क्या होगा। वे बदला लेंगे। जब तक शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया जाता, यह डर बना रहेगा।"

कथित तौर पर शाहजहां शेख के लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया था। जिसके बाद से वो फरार है। ईडी की टीम 5 जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने पहुंची थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+