कौन है ये साधु? जो ममता की पुलिस से सीधी टक्कर लेते दिखा, अब सामने आया बड़ा सच
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर के बाद राज्य में ममता सरकार के खिलाफ खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। राज्य में खासकर कोलकाता में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल हो रही तस्वीर में पुलिस की वाटर कैनन के आगे तिरंगा लिए एक भगवा कपड़े पहने बुजुर्ग डटकर विरोध कर रहा है। ये तस्वीर इस विरोध प्रदर्शन का अब प्रतीक बन गई है। लोग लगातार इस तस्वीर में दिख रहे उस बुजुर्ग शख्स के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

भगवा कपड़ों में दिख रहा ये शख्स एक साधु है। जिनका नाम बलराम बोस है। साधु को लेकर रहस्य तब और गहरा गया था, जब तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें प्रबीर बोस नाम का एक फोटोग्राफर बताया था, जो कि भाजपा का सदस्य है। अब उन्होंने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उनका नाम बलराम बोस है, वह प्रबीर घोष नहीं हैं।
मंगलवार को जब हजारों प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सचिवालय, नबान्न की ओर मार्च किया था। हालांकि पुलिस के पुख्ता इंतजामों के चलते वह सचिवालय तक नहीं पहुंच पाए थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली थी। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके और बैरिकेड्स तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।
इसी दौरान एक भगवा वस्त्र पहने एक साधु तिरंगा हाथ में लिए पानी की बौछार के सामने खड़े होकर पुलिस को इशारे करते देखा गया था। यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। जो विरोध का प्रतीक बन गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भगवा वस्त्रधारी साधु का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "लोग अत्याचार के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं...।
कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने वाले भगवाधारी साधु कौन हैं?
वायरल हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम बलराम बोस है और वह महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर निष्पक्ष समाधान चाहता है तथा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर को शीघ्र न्याय दिलाना चाहता है। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य होने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications