पश्चिम बंगाल: सत्र शुरू होते ही विधानसभा में हंगामा, बीजेपी का आरोप- राज्यपाल के साथ हुई हाथापाई
कोलकाता, 07 मार्च: पश्चिम बंगाल का विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे सत्र के पहले ही दिन सोमवार (07 मार्च) को सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्य में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में हिंसा और धांधली के आरोपों को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सदन में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी विधायकों ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ हाथापाई की। जानकारी के मुताबिक सदन में बीजेपी विधायक इतने आक्रामक हो रहे थे कि उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के लिए खड़े होने के बाद भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
Recommended Video

दरअसल, राज्य के हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के विरोध में विपक्ष का विरोध जारी है। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के अंदर अपना विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। विधायक बेल तक आ गए और हाथों में प्ले कार्ड लेकर निकाय चुनाव में हिंसा और धांधली का विरोध जताने लगे। विपक्ष का यह बर्ताव देखकर टीएमसी विधायकों ने भी उनके खिलाफ हल्ला बोल दिया और बीजेपी का विरोध जताने लगे।
इसके बाद राज्यपाल ने अभिभाषण पर विधानसभा पटल कर रखने की घोषणा कर दी और इसे औपचारिक रूप से भाषण को पढ़ा हुआ मान लिया गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ और विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने लगातार शांति बनाने की अपील की, लेकिन बीजेपी विधायकों और टीएमसी विधायकों का हंगामा जारी रहा।
बीजेपी ने लगाया हाथापाई का आरोप
वहीं अब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगता हुए कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हमला किया। सदन के अंदर जो हुआ, सभी ने उसे बहुत ध्यान से देखा। हम राज्यपाल से मिलेंगे। इसी के साथ उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वहीं कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से सलाह करेंगे।
इतना ही नहीं विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद भाजपा नेताओं ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए राजभवन की ओर मार्च किया।
राजभवन में राज्यपाल से ममता की मुलाकात
इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सदन में बीजेपी के हंगामे के बीच राज्यपाल से एक लाइन पढ़कर इसे विधानसभा के पटल पर रखने का सीएम की तरफ से निवेदन किया गया था, जिसे राज्यपाल ने मान लिया। इसके लिए ममता ने उनका आभार जताया और उनसे मिलने राजभवन पहुंचीं।










Click it and Unblock the Notifications