Election 2024: चुनाव के चौथे चरण से पहले संदेशखाली में बवाल! TMC ने जारी किया BJP नेता का नया स्टिंग वीडियो

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार देर रात एक नया वीडियो जारी किया। जिसमें उत्तर 24 परगना के संदेशखाली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष गंगाधर कोयल को कथित तौर पर यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें कम से कम 50 पिस्तौल और लोकसभा चुनाव से पहले, उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले लगभग 50 बूथों पर अशांति बनाए रखने के लिए 600 कारतूस की आवश्यकता होगी।

इस बीच रविवार को संदेशखाली में ताजा हिंसा भड़क उठी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे फर्जी वीडियो बना रहे थे। संदेशखाली थाने का भी घेराव किया गया।

Ruckus in Sandeshkhali

कोयल को पहली बार 4 मई को टीएमसी द्वारा जारी एक कथित स्टिंग वीडियो में देखा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि संदेशखाली में अशांति भाजपा द्वारा रची गई थी और पार्टी ने टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार कराने के लिए बलात्कार की फर्जी शिकायत दर्ज कराने के लिए गांव की महिलाओं को भुगतान किया था।

कोयल का पैसों को लेकर वीडियो जारी
टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता द्वारा एक्स पर अपलोड किए गए 46 मिनट के वीडियो में, कोयल को कथित तौर पर चुनाव के लिए आवश्यक शराब और धन की मात्रा का विवरण साझा करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के लिए 5,000 रुपये के साथ 50 बूथों के लिए (शराब की व्यवस्था करने के लिए) 2.5 लाख रुपये खर्च होंगे । लगभग 30% महिलाएं और 70% पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह न्यूनतम आवश्यकता है।

कब सुर्खियों में आया था संदेशखाली ?
संदेशखाली फरवरी में तब सुर्खियों में आया था, जब गांव की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर टीएमसी के कद्दावर नेता शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। शाहजहां को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया।

हालांकि, 4 मई को कथित स्टिंग वीडियो जारी किया गया था, जिसमें कोयल को कथित तौर पर यह कहते हुए देखा गया था कि कोई बलात्कार नहीं हुआ था और महिलाओं को यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए भुगतान किया गया था।

शनिवार को जारी ताजा वीडियो में उन्होंने दावा किया गया कि कम से कम 72 महिलाओं को एकमुश्त भुगतान मिला। उन्होंने पहले दावा किया था कि महिलाओं को 2,000 रुपए का भुगतान किया गया था। कोयल ने पहले ही वीडियो के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है और सीबीआई जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+