कोलकाता रेप केस के बाद माता-पिता को अस्पताल ने किए 3 फोन कॉल, अब पुलिस ने दी इस मामले पर सफाई

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमे कथित तौर पर अस्पताल में 9 अगस्त को बलात्कार और हत्या की शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता और संस्थान के एक कर्मचारी के बीच शुरुआती बातचीत रिकॉर्ड की गई है।

क्लिप की में जो बातचीत सुनाई दे रही है वह पीड़िता के माता-पिता द्वारा दिए गए पिछले बयानों से मेल खाती है। उन्होंने एक महिला से सूचना प्राप्त करने का उल्लेख किया था जिसने खुद को सहायक अधीक्षक बताया था, लेकिन महिला ने अपना नाम नहीं बताया।

rg kar medical college

पुलिस का बयान

अब इस मामले पर कोलकाता पुलिस ने भी सफाई दी है। कोलकाता पुलिस की सेंट्रल डिविजन की डिप्टी कमिश्नर इंदिरा मुखर्जी ने कहा कि हमने वो ऑडियो सुना है, जिसे कई चैनल्स ने बार-बार चलाया है। हमने पहले भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह आत्महत्या नहीं है। आज भी हम कहना चाहते हैं कि कोलकाता पुलिस ने यह कभी नहीं कहा कि यह आत्महत्या है।

गौर करने वाली बात है कि 14 अगस्त को डॉ. अरुणव दत्ता चौधरी जोकि चेस्ट विभाग की उस वक्त इंचार्ज थीं, जहां पर कथित रेप और हत्या हुई थी, उन्होंने बताया था कि नॉन मेडिकल सुप्रिटेंडेंट सुचरिता सरकार ने ये कॉल किए थे।इस मामले में सरकार से सीबीआई ने भी पूछताछ की थी। सुचिता सरकार इस घटना के बाद कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं।

पहली कॉल में क्या कहा अस्पताल ने

कॉल रिकॉर्डिंग में सुना जा सकता है कि पहली बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने पीड़िता के पिता को बताया कि उनकी बेटी बहुत बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या आप जल्दी अस्पताल आ सकते हैं।

जब पिता ने पूछा कि क्या हुआ है तो महिला ने कहा कि वह ठीक नहीं है। डॉक्टर ही बता सकते हैं कि उसे क्या हुआ है। हमें आपका नंबर मिला और इसलिए हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

दूसरी कॉल में क्या कहा

दूसरी ऑडियो कॉल में महिला कहती है कि आपकी बेटी बहुत ज्यादा बीमार है, उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मैं नहीं कह सकती हूं कि उसे क्या हुआ है। सिर्फ डॉक्टर ही बता सकते हैं। क्या आप तुरंत आ सकते हैं।

तीसरी कॉल में बताया आत्महत्या

जब पीड़िता के पिता ने पूछा कि आप कौन बोल रही हैं तो महिला ने कहा कि मैं असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट हूं। मैं डॉक्टर नहीं हूं। तीसरी कॉल में महिला ने कहा कि आपकी बेटी ने संभवत: आत्महत्या कर ली है। शायद वह जीवित नहीं है। पुलिस यहां आ चुकी है, हम सभी यहीं पर हैं। क्या आप जल्दी आ सकते हैं।

टाइमिंग पर सवाल

पीड़िता के पिता ने फोन को स्पीकर पर रखा था ताकि उनकी पत्नी भी बातचीत को सुन सकें। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला महिला डॉक्टर की मौत 9 अगस्त को सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच हुई है। अस्पताल के अधिकारियों का दावा है कि महिला का शव सुबह चेस्ट डिपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में सुबह तकरीबन 9 बजे पाया गया। गुज

पीड़िता के पिता ने 9 अगस्त को कहा कि उन्हें पहली कॉल सुबह 10.53 बजे आई थी, अस्पताल पहुंचने से पहले हमेंदो कॉल और की गई थी। हालांकि उन्होंने दूसरी और तीसरी कॉल के समय की जानकारी नहीं दी थी।

कॉल करने वाली महिला ने नहीं बताई पहचान

पीड़िता के पिता ने कहा कि कॉल करने वाली महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, उसने कहा कि मेरी बेटी ठीक नहीं है, हमें तुरंत अस्पताल आना चाहिए। उसने खुद को असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट बताया और कहा कि मेरी बेटी की हालत गंभीर है। तीसरी कॉल में उसने कहा कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

पिता का कुछ कहने से इनकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस ऑडियो क्लिप के बारे में पीड़िता के पिता ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
जब उनसे विस्तृत जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि केवल डॉक्टर ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। जबकि दूसरी कॉल में दोहराया गया कि बेटी बहुत बीमार है और आपातकालीन विभाग में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+