पश्चिम बंगाल में COVID19 संबंधी प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक बढ़ाया गया, जानें क्या मिली छूट
कोलकाता, 29 जुलाई। पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ छूटों के साथ राज्य में COVID19 संबंधी प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इनडोर स्थानों में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होगे जिनमें 31 जुलाई तक क्षमता के अनुसार 50% से अधिक लोग शिरकत नहीं कर सकेंगे। यानी कि इनडोर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों में स्थल की क्षमता के आधार पर केवल 50 फीसदी लोग के शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं रात के कर्फ्यू का समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
Recommended Video

बता दें कोरोना कंट्रोल आने के बाद से कई राज्यों में कई छूट दी जा चुकी है वहीं पश्चिम बंगाल जिसने विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना का पीक देखा है उन वो पूरी तरह छूट देने के मूड में नहीं हैं और कोविड-19 प्रतिबंधों को आगे बढ़ाया है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ ढील के साथ राज्य में COVID-19 प्रतिबंधों को 15 अगस्त बढ़ाया है लेकिन सामन्य लोगों को कुछ अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की गई है। नए गाइडलाइन के अनुसार 31 जुलाई से इनडोर स्थानों में बैठने की 50 फीसदी क्षमता के साथ सरकारी कार्यक्रमों की अनुमति होगी। वहीं नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications