Rajya Sabha Election: बंगाल में बीजेपी की एक सीट के लिए कई दावेदार, इन 5 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

बंगाल में पंचायत चुनाव के साथ राज्यसभा चुनाव की भी सरगर्मियां जोरों पर हैं। वहां पर 24 जुलाई को राज्यसभा के लिए चुनाव होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वहां पर 70 सीटें जीती थीं, ऐसे में उसके खाते में एक राज्यसभा सीट आ सकती है।

बीजेपी के कई दिग्गज नेता बंगाल से आते हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में अच्छा काम किया था, लेकिन अभी तक उनके पास कोई खास जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में उनमें से एक को राज्यसभा भेजने पर विचार चल रहा। इसका फैसला जल्द ही हाईकमान करेगा।

Rajya Sabha Election

सबसे ज्यादा 5 नामों की चर्चा

मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थामा था। उस वक्त ये माना गया था कि बीजेपी की सरकार बनने पर उनको अहम पद मिलता, लेकिन टीएमसी ने सारा खेल बिगाड़ दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि पार्टी उनको राज्यसभा भेज सकती है।

स्वप्न दासगुप्ता
स्वप्न दासगुप्ता पहले पत्रकार थे। उनको राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको मैदान में उतारा था, लेकिन वो हार गए। ऐसे में राज्यसभा के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही।

अनिर्बान गांगुली
ये बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन चलाते हैं। गांगुली का नाम भी चर्चा में हैं। उन्होंने अमित शाह की बायोग्राफी लिखी थी।

भारती घोष
पूर्व IPS अधिकारी भारती घोष का नाम भी चर्चा में है। पहले वो ममता बनर्जी के करीबी हुआ करते थीं, लेकिन बाद में उनके संबंध टीएमसी से खराब हो गए। फिर उन्होंने बीजेपी का साथ पकड़ लिया। हालांकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, जालसाजी आदि के कई मामले चल रहे।

अनंत महाराज
हाल ही में कई बीजेपी नेताओं ने बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की। जिसमें अनंत महाराज का नाम भी शामिल है। वो ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के नेता हैं। राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम की भी चर्चा हो रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+