पश्चिम बंगाल सर्विस कमीशन में वीडी सावरकर को लेकर पूछा गया सवाल, BJP ने जताई आपत्ति
कोलकाता, अगस्त 24। पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन के एग्जाम में अब वीडी सावरकर को लेकर पूछे सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, रविवार को हुई इस परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि "किस क्रांतिकारी नेता ने जेल से 'दया याचिका' दाखिल की थी?" इस सवाल के चार विकल्प थे- वीडी सावरकर, बीजी तिलक, सुखदेव थापर और चंद्र शेखर आज़ाद। इस सवाल को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है।

सवाल पर बीजेपी ने जताई आपत्ति
पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने इस सवाल को लेकर कहा है कि, "सावरकर ने कभी भी दया मुचलका नहीं दिया था" सायंतन का दावा है कि ये सवाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए पूछा गया था। वहीं इस सवाल के जवाब में टीएमसी ने कहा है कि इसका जवान सवाल बनाने वाले ही दे पाएंगे।
इससे पहले इन सवालों को लेकर भी हुआ था विवाद
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा और पश्चिम बंगाल सरकारी की एक योजना को लेकर WBCS परीक्षा में सवाल को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। सोमवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीएससी परीक्षा के पेपर में पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद की हिंसा पर सवाल पूछा गया था तो पहाड़ टूट कर गिर पड़ा था, अब जबकि WBCS परीक्षा का पेपर पश्चिम सरकार की योजना का विज्ञापन किया जा रहा है, तो छद्म बुद्धिजीवी क्या कहते हैं?
पश्चिम बंगाल सरकारी की योजना को लेकर ये था सवाल
बता दें कि बंगाल सिविल सर्विस की परीक्षा में सवाल किया गया था पश्चिम बंगाल सरकार की सबुज साथी परियोजना में सरकारी/ सरकारी संरक्षित/ मदरसा/ विद्यालय के किस कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जाती है? इस सवाल के चार विकल्प थे। इसमें नवमीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के विकल्प भी दिए गए हैं, जो की सवाल का जवाब है।












Click it and Unblock the Notifications