पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी कार्य क्षमता के साथ खुलेंगे निजी और कॉर्पोरेट कार्यालय
पश्चिम बंगाल में निजी और कॉर्पोरेट कार्यालय 50 फीसदी कार्य क्षमता के साथ खुलेंगे,सैलून,ब्यूटी पार्लर, जिम के लिए दिया ये आदेश
कोलकाता, 28 जून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद अब अन्य राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में भी कोविउ कंट्रोल में आ चुका है। अनलॉक के बाद पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निजी और कॉर्पोरेट कार्यालय 50 फीसदी कार्य क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार निजी और कॉपोरेट आफिस 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे।
Recommended Video

इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने कहा COVID19 प्रतिबंध 15 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में सैलून, ब्यूटी पार्लर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 50 प्रततिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन ये सहूलियत सशर्त दी गई। शर्त ये ही है कि इन जगहों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया हो। इसके साथ 50 प्रतिशत क्षमता वाले जिम की अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications