स्वामी स्मरणानंदजी महाराज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, हाथ जोड़कर कही ये बात

कोलकाता के अस्पताल में भर्ती रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज (92) की तबीयत का हाल जानने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

पीएम मोदी ने महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं, पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए उनकी अच्‍छी सेहत की कामना की। कहा कि हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Swami Smaranananda

इससे पहले, बीते सोमवार को पीएम मोदी ने महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उनकी अच्‍छी सेहत की कामना एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर की थी। साथ ही कहा था कि मैं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज की अच्‍छी सेहत और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उनकी शिक्षाएं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन अनेक लोगों के लिए आशा की किरण है तथा हमारे समाज के आध्यात्मिक विकास और कल्याण में उन्‍होंने अपार योगदान दिया है।

अस्पताल में भर्ती स्वामी स्मरणानंदजी महाराज
आपको बता दें कि अचानक स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ने पर कोलकता के अस्पताल में आननफानन उन्हें भर्ती कराया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महाराज की स्थिति के बारे में सुनकर चिंता व्यक्त की। ममता ने कहा कि सभी को स्वामी जी के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+