WB Election 2021: मंच पर BJP नेता ने छुए पैर तो PM Modi ने रोका, फिर खुद ही पैर छूकर किया सम्मान
कोलकाता। एक तरफ जहां नेताओं की दबंगई और उनकी बेतुके बयान अक्सर मीडिया में चर्चा में रहते हैं वहीं पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम कार्यकर्ता को सम्मान देने की ऐसी मिसाल पेश की है जिसे जानकर आप भी वाह कहे बिना नहीं रह सकेंगे।

रैली में लोग हुए हैरान
पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा के दौरान मंच पर ही एक स्थानीय नेता ने प्रधानमंत्री को पास देखा तो खुद को रोक नहीं सका और प्रधानमंत्री के पैर छूने पहुंच गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सिर्फ मंच ही नहीं बल्कि रैली में आए लोगों भी हैरान रह गए।
Recommended Video

कांथी में जनसभा के लिए पहुंचे थे पीएम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है। सभी दलों के बड़े नेता प्रचार के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कांथी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री यहां मंच पर थे। इसी दौरान मंच पर ही मौजूद एक नेता प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए पहुंच गए।

पैर छूने के लिए बढ़ा नेता तो जमीन पर बैठ गए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही पार्टी नेता को पैर छूने के लिए झुकते हुए देखा उसे रोकने के लिए वह कुर्सी से उठे लेकिन तब तक स्थानीय नेता झुककर प्रधानमंत्री के पैर छू चुका था। इस दौरान प्रधानमंत्री नेता को रोकते हुए खुद भी जमीन पर बैठ गए। नेता जब तक कुछ समझ पाता तब तक प्रधानमंत्री ने जमीन पर बैठे-बैठे ही उसके पैर छू लिए।

फिर पैर न छूने की सलाह
प्रधानमंत्री को पैर छूता देखकर न सिर्फ नेता बल्कि वहां मौजूद हर शख्स हक्का-बक्का रह गया और उठकर खड़ा हो गया। कार्यकर्ता के उठने के बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद खड़े हुए। इस दौरान दोनों एक दूसरे को अभिवादन की मुद्रा में खड़े रहे। यही नहीं जब प्रधानमंत्री वापस जाने लगे तो नेता को इशारे से फिर से पैर न छूने की सलाह भी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
देश के प्रधानमंत्री का अपनी पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। लोग प्रधानमंत्री के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया है। वहां भी इसे खूब देखा जा रहा है।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका खारिज -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications