PM Modi बोले- पैसा लेने का आरोप लगाकर दीदी ने बंगाल के लोगों का अपमान किया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को हावड़ा में जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के बीजेपी पर वोट के लिए पैसा बांटने के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे बंगाल की जनता का अपमान बताया।

Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा दीदी ने आप पर पैसे लेकर वोट बेचने का आरोप लगाया है। क्या आप ऐसा करते हैं ? क्या ये आपका अपमान नहीं है ? आप इसका जवाब चुनाव में जरूर दीजिएगा।
टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप
पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा तृणमूल का एक टेप पूरे देश में में चर्चित हुआ है। पीएम ने कहा इस टेप ने बताया है कि हावड़ा समेत पश्चिम बंगाल के अनेक शहर किस तरह भाइपो सर्विस टैक्स के चलते बेहाल हैं।
दीदी हार से हताश- पीएम
पीएम ने कहा "दीदी हार के डर से हताश हो गई हैं इसीलिए वह मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं। बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर दुखी हैं।"
पीएम ने कहा दीदी की दुर्नीति ने पश्चिम बंगाल को ईज ऑफ क्राइम और ईज ऑफ लूट दिया। बीजेपी सरकार आशोल पोरिबोर्तोन (सम्पूर्ण परिवर्तन) देने वाली है जिसमें ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस होगा।












Click it and Unblock the Notifications