बंगाल: महिला को वैक्सीन लगाते TMC नेता की तस्वीरें वायरल, बवाल होने पर दी सफाई

कोलकाता, 03 जुलाई। पश्चिम बंगाल में कोविड वैक्सीन को लेकर एक विवाद खत्म नहीं हुआ था कि अब आसनसोल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर पूर्व मेयर और टीएमसी नेता तबस्सुम आरा की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आसनसोल स्थित टीकाकरण केंद्र में एक महिला को वैक्सीन की डोज लगाती नजर आ रही हैं। इस मामले को लेकर अब बवाल मच गया है, विपक्ष और लोगों ने इसे स्थानीय लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया।

Pictures of TMC leader Tabassum Ara applying vaccine to woman viral clarified on ruckus

Recommended Video

    West Bengal में TMC Leader ने महिला को लगाई Corona Vaccine, विवाद के बाद दी सफाई | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद टीएमसी नेता तबस्सुम आरा ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'मैंने टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जागरूकता के लिए अपने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी थी।' वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हरे रंग का मास्क पहने तबस्सुम आरा हाथ में वैक्सीन की सिरिंज लिए महिला को टीका लगा रही हैं। इस पर तबस्सुम का कहना है कि वह सिर्फ सिरिंज पकड़ने का नाटक कर रही थीं। सच यह है कि उनका इरादा लोगों का डर दूर करना और सभी में जागरुकता फैलाने का था। टीएमसी नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के दौरान नर्सिंग का कोर्स भी किया था।

    यह भी पढ़ें: ICMR की स्टडी: डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में वैक्सीन की एक ही डोज काफी

    इस घटना के बाद अब बीजेपी को टीएमसी के खिलाफ हमला बोलने का मौका मिल गया है। टीकाकरण केंद्र पर चिकित्सकों, डॉक्टरों और नर्सेज की मौजूदगी के तबस्सुम आरा द्वारा कथित रूप से महिला को टीका लगाने जाने को लेकर दक्षिण असनसोल की बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, नकली टीका और टीएमसी आपस में मिले हैं, हर जिले से नकली वैक्सीन निकल रही है, नियमों पर कोई ध्यान ना देते हुए, (आरा) खुद टीका दे रही हैं। क्या वह इसके लिए प्रशिक्षित हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+