WB Panchayat Elections:राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना का केस करेगी BJP, अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर घमासान

WB Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। राज्य की टीएमसी सरकार और बीजेपी के बीच घमासान जारी है। इस बीच बीजेपी राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना का मामला अदालत में दायर करेगी।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन में हुई हिंसा के मद्देनजर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आदेश दिए हैं। जिस पर अब बीजेपी बंगाल चुनाव आयोग के खिलाफ कलकत्ता होई कोर्ट के समझ अदालत की अवमानना का मामला दायर करेगी।

West Bengal Panchayat elections 2023

भाजपा अदालत की अवमानना का मामला दायर करेगी, क्योंकि 48 घंटे के भीतर पंचायत चुनाव के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की मांग और तैनाती के लिए राज्य चुनाव आयोग ने अदालत के निर्देश का पालन नहीं किया गया।

कोर्ट जाएगी भाजपा, करेगी मामला दायर

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं इस मामले का याचिकाकर्ता हूं। सोमवार को मैं कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अदालत की अवमानना ​​की एक नई याचिका दायर करूंगा, जिन्होंने आदेश दिया था।

48 घंटे के भीतर तैनाती के दिए थे आदेश

आपको बता दें कि मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को एक आदेश में एसईसी को निर्देश दिया था कि आठ जुलाई के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर हिंसा से प्रभावित सभी जिलों के लिए मांग आदेश का पालन किया जाए।

ममता बनर्जी ने आपत्ति जताई

जिसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती को हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ शनिवार को संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश पर आपत्ति जताई थी, और सरकार की ओर से हाईकोर्ट में इस फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+