कोलकाता में मिले बिहार और पश्चिम बंगाल के CM, नीतीश-ममता एक सुर में बोले, 'BJP को जीरो करना है'

भारत में विपक्षी एकता को लेकर काम कर रही पार्टियां एक मंच पर आती दिख रही हैं। हालांकि, किसी मोर्चे का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मुलाकात और संवाद का सिलसिला जारी है। ताजा मुलाकात नीतीश-ममता-तेजस्वी की है जानिए अपडेट

Nitish Kumar Mamata Banerjee

Nitish Kumar Mamata Banerjee से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के साथ डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav भी मौजूद रहे। तेजस्वी नीतीश की सरकार में बतौर RJD विधायक दल के नेता शामिल हैं।

कोलकाता में मुलाकात

इस मीटिंग को विपक्षी एकता की कवायद माना जा रहा है। सीएम ममता बनर्जी के साथ बिहार के नेताओं की Meeting Kolkata में हुई है। नीतीश के अलावा महाराष्ट्र से निर्वाचित सांसद संजय राउत ने भी कहा है कि वे सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

शिवसेना UBT और ममता की मुलाकात भी होगी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थक शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने तीनों नेताओं की बैठक पर कहा, उन्होंने भी ममता बनर्जी से मुलाकात करने का फैसला लिया है। राउत ने कहा, सीएम ममता से जल्द मुलाकात करेंगे।

देशहित में फैसला होगा, एक साथ आएंगे सभी देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश ने कहा, "हमने बातचीत की है, विशेष रूप से सभी दलों के एक साथ आने और आगामी आम चुनाव से पहले सभी तैयारियां करने के बारे में। आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा।"


मोदी सरकार पर नाम लिए बिना हमला बोला

हावड़ा में हुई मीटिंग से उत्साहित दिखे सीएम नीतीश ने कहा, "जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं। देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।"

जेपी के आंदोलन और बिहार कनेक्शन का जिक्र

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता की कवायद पर कहा, "मैंने नीतीश कुमार से एक ही निवेदन किया है। जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ। अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है।"

ममता ने बताया- भाजपा हीरो कैसे बनी

ममता बनर्जी ने कहा, "सबसे पहले हमें (विपक्षी दलों को) यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं चाहता हूं कि बीजेपी जीरो हो जाए। मीडिया के समर्थन और झूठ से वे बड़े हीरो बन गए हैं।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge से मिल Nitish Kumar, Tejashwi Yadav ने क्या बताया |वनइंडिया हिंदी

    हमारा कोई अहंकार नहीं

    संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी भी मौजूद रहे। तीन दलों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने कहा, "हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम सामूहिक रूप से मिलकर काम करना चाहते हैं।"

    अखिलेश से भी मिलने की योजना, राहुल-केजरीवाल से भी की मुलाकात

    बता दें कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में लगे नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री अखिलेश यादव से भी भेंट करने वाले हैं। नीतीश इससे पहले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं।

    Nitish Kumar Mamata Banerjee

    आम चुनाव से पहले विपक्ष का गठजोड़

    आम चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने वाली पॉलिटिकल पार्टियों को एकजुट किया जा रहा है। नीतीश की इमेज अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों को एकसाथ लाने के मकसद के अनुकूल मानी जाती है।

    मिलकर लड़ने पर आम सहमति!

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जैसे दलों में कितना सामंजस्य होगा, ये आने वाला समय बताएग। फिलहाल, तमाम दलों के नेता मिलकर चुनाव लड़ने की बात जरूर कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+