पश्चिम बंगाल: NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार नकली नोट तस्कर मालदा से गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जनवरी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से नकली नोट तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एनआईए ने पश्चिम बंगाल के मालदा में FICN की बरामदगी के मामले में एक फरार नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

NIA

जानकारी के मुताबिक मालदा में शनिवार को बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में एनआईए ने एक कुख्यात को गिरफ्तार किया, जो कि एनआईए केस RC-23/2019/NIA/DLI के सिलसिले में फरार चल रहा था। बता दें कि इस तस्कर के खिलाफ 16 सितंबर 2019 डीआरआई यूनिट मालदा की तरफ से कब्जे से 1 लाख 99 हजार के नकली बरामद करने का मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद एनआईए ने मामले को आरसी-23/2019/एनआईए/डीएलआई के रूप में फिर से पंजीकृत किया और 29.10.2019 को जांच शुरू की। NIA ने FICN तस्करी में उसकी भूमिका के लिए अलाडू नाम के तस्कर सहित 04 आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

वह अपने बांग्लादेशी सहयोगियों से हाई क्वालिटी वाले नकली भारतीय मुद्रा नोट की खरीद में शामिल था और देश की आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इसे भारत में प्रसारित कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी अलाडू 2019 से फरार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+