नंदीग्राम में फिर से वोटों की गिनती की मांग को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे टीएमसी नेता
कोलकाता, 2 मई: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती फिर से कराए जाने की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है। टीएमसी का ये प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में चुनाव आयोग के कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला है। टीएमसी की ओर से कहा गया है कि नंदीग्राम में गिनती के दौरान गड़बड़ी करते हुए ममता बनर्जी को हराया गया है। ऐसे में फिर से नंदीग्राम में वोट गिने जाएं।

नंदीग्राम सीट पर टीएमसी से ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। नजदीकी मुकाबले में वो इस सीट पर भाजपा से सुवेंदु अधिकारी से हार गई हैं। हालांकि इस सीट के परिणामों को लेकर काफी गफलत देखने को मिली है। पहले ममता बनर्जी को 1200 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया फिर कुछ देर बाद में सुवेंदु अधिकारी को दो हजार वोटों से जीता हुआ घोषित कर दिया। जिस पर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि नतीजों से छेड़छाड़ की गई है।
ममता ने कहा कोर्ट जाएंगी
नंदीग्राम के नतीजों को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर की गई है। इसको लेकर वह कोर्ट जाएंगी और जल्द इसका खुलासा करेंगी। उन्होंने कहा, नंदीग्राम में भूल जाओ क्या हुआ। नंदीग्राम के बारे में चिंता मत करो। नंदीग्राम के लोग जो भी जनादेश देंगे, मैं उसे स्वीकार करती हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैंने नंदीग्राम में सघंर्ष किया क्योंकि मैं एक आंदोलन लड़ी।
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी जीत मिली है। कुल 292 सीटों के लिए हुए चुनाव में जो रुझान अब तक मिले हैं। उसमें 213 सीटों पर टीएमसी को बढ़त है। बीजेपी को 77 सीटें मिली हैं। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की चुनाव में करारी हार हुई है।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications