Nandigram Assembly Election Result:नंदीग्राम में पांचवें राउंड के बाद ममता बनर्जी सुवेंदु से इतने वोटों पीछे
नंदीग्राम, 2 मई:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पुराने सहयोगी भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला जारी है। पांचवें राउंड की वोटिंग के बाद भी ममता बनर्जी का तनाव कम नहीं हुआ है, क्योंकि सुवेंदु लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, उनके बढ़त का मार्जिन अब पहले से थोड़ा कम जरूर हुआ है।। पांचवें राउंड तक सुवेंदु अधिकारी उनसे 1497 वोटों से आगे थे। सुवेंदु को 7287 वोट मिले थे, जबकि बनर्जी 5790 वोट लेकर संघर्ष कर रही थीं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अबतक की गिनती में सुवेंदु को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिल रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी सिर्फ 45 फीसदी वोट ही ले पा रही हैं।। हालांकि, अभी भी कई राउंड की गिनती बाकी है और नतीजे में उलटफेर होने की संभावना बरकरार है।

नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और ममता कैबिनेट में मंत्री बने थे। इस सीट पर 2009 से टीएमसी का कब्जा है। लेकिन अबकी बार टीएमसी सुप्रीमो को अपने ही बागी से कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। बनर्जी इस समय भवानीपुर सीट से विधायक हैं, लेकिन उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को सबक सिखाने के लिए नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
पूरे बंगाल में ममता भाजपा नेताओं को बाहरी कहकर हमला करती रही हैं,लेकिन नंदीग्राम में सुवेंदु उन्हें बाहरी बताकर खुद को धरतीपुत्र के तौर पर वोट देने की अपील कर चुके हैं। टीएमसी का बंगाल में दबदबा बढ़ने से पहले यह सीटे लेफ्ट फ्रंट का गढ़ हुआ करती थी। ममता बनर्जी ने जैसे ही इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, सुवेंदु ने उन्हें कम से कम 50 वोटों के अंतर से हराने का दावा किया था। आज वोटों की गिनती के साथ ही तय हो जाएगा कि नंदीग्राम का असली टाइगर कौन है? पिछले चुनाव में इस सीट पर सुवेंदु अधिकारी 81,230 वोटों से चुनाव जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications