Murshidabad: महिला आयोग की टीम के सामने फूट-फूट कर रोईं हिंसा पीड़ित महिलाएं, BSF की स्थायी सुरक्षा मांगी
NCW at Murshidabad: वक्क (संशोधन) अधिनियम विरोधी आंदोलन के चलते पिछले दिनों मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क उठी थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस भी हिंसा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं। NCW की टीम जब यहां पहुंची तो यहां दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिला।
NCW टीम इस क्षेत्र में जैसे ही पहुंची वैसे ही हिंसा में पीड़ित महिलाएं आयोग के प्रतिनिधियों के सामने लेट गईं और बिलख-बिलख कर रोने लगीं और कहने लगी हमें ऐसा लगा रहा है कि हम बांग्लादेश में रह रहे हैं।

पीड़ित महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थायी शिविर की तत्काल स्थापना की मांग भी की। आयोग ने इन पीड़ितों की मांगों को सरकार के ध्यान में लाकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंची NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा "इन लोगों को जो पीड़ा हो रही है, वह अमानवीय है। हम उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे।"
एनसीडब्ल्यू ने आश्वासन दिया है कि एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें बीएसएफ कैंप स्थापित करने की सिफारिश भी शामिल होगी। आयोग ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार और पूरा देश पीड़ितों के साथ है। गृह मंत्री अमित शाह भी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।
हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे गर्वनर
वहीं हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद दौरे पर पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा उन्होंने कहा मैं कल भी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में गया था और आज और अधिक स्थानों का दौरा करूंगा और प्रभावित लोगों से मिलूंगा।"
11 अप्रैल को भड़की थी हिंसा
बता दें मुर्शिदाबाद का वो ही क्षेत्र है जहां 11 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस क्षेत्र में भयंकर हिंसा हुई जिसके कारण घरों को नुकसान पहुंचा और कई निवासियों को विस्थापित होना पड़ा। वहीं भय के कारण कुछ लोग अभी भी अपने घरों को छोड़कर जाने पर विचार कर रहे हैं।
#WATCH | Murshidabad, West Bengal | NCW Chairperson Vijaya Rahatkar says, "... The suffering these people are going through is inhuman. We will put their demands in front of the government..."
A team of the National Commission for Women (NCW) are on a visit to the… pic.twitter.com/h0uJIDDCMj
— ANI (@ANI) April 19, 2025
#WATCH | On his visit to violence-affected Murshidabad, West Bengal Governor CV Ananda Bose says, "It is an extension of yesterday's visit. I will visit more places today and meet the affected people." pic.twitter.com/MDqOQ2CLF0
— ANI (@ANI) April 19, 2025












Click it and Unblock the Notifications