BJP ज्वाइन करने वाले TMC सांसद के बगावती तेवर, कहा- भाजपा को हम पर भरोसा नहीं
कोलकाता, जून 15: बीजेपी के मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस में लौटने के कुछ दिनों बाद अब टीएमसी के बागी सांसद सुनील मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। सांसद सुनील मंडल ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा के पास हम में से कई लोगों के बारे में विश्वास की कमी है। इसके साथ ही बताया कि हमें यहां पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। ऐसा लगता है कि बीजेपी उन लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकती है, जो टीएमसी से आए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मंडल ने कहा कि पार्टी में पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टीएमसी को छोड़कर बीजेपी में आए लोग अब यहां रहकर असहज महसूस कर रहे हैं। उन्हें दिल से स्वीकार नहीं किया गया है। बीजेपी में कुछ लोग सोचते हैं कि पार्टी में नए लोगों पर भरोसा करना सही नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को लेकर कहा कि उन्होंने अपना एक भी शब्द कायम नहीं रखा, जो उन्होंने पार्टी में शामिल होने से पहले कहा था, इसलिए मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहता। मंडल सुवेंदु के साथ ही पार्टी में शामिल हुए थे।
वहीं सांसद का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब बीजेपी छोड़कर टीएमसी में घर वापसी का दौर जारी है। हाल ही में बीजेपी के लीडर मुकुल रॉय और उनके बेटे की टीएमसी में वापसी हुई हैं। इसके साथ ही कई और नेताओं के भी वापस टीएमसी में वापस जाने की अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच अब सुनील मंडल का यह बयान पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए शुभ संकेत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications