PAK vs AUS 2nd ODI: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, फ्री में LIVE देखने का मिल गया जुगाड़!

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार (2 जून) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में मेजबान पाकिस्तानी टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। पहले मैच में मिले एकतरफा आत्मविश्वास के बाद पाकिस्तान की नजरें आज ही सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

वापसी पर होगी ऑस्ट्रेलिया की नजरें (PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming)

दूसरी ओर जोस इंग्लिस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मुकाबला सीरीज में खुद को बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर हर विभाग में दमदार खेल दिखाया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम टर्निंग पिच पर पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई और 44.1 ओवर में महज 200 रनों पर सिमट गई।

PAK vs AUS 2nd ODI 1

अराफात मिन्हास ने झटके थे पांच विकेट

पाकिस्तान की इस कसी हुई गेंदबाजी के हीरो 21 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास रहे। अपने डेब्यू मैच में ही मिन्हास ने घातक गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट झटके। वह वनडे क्रिकेट के पदार्पण मैच में ही 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मिन्हास से टीम को दूसरे मुकाबले में भी गेंद से कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

बाबर आजम ने बल्ले से दिखाया दम

201 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 42.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाकर मैच को आसानी से अपने पक्ष में कर लिया। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने बेहद सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 69 रनों की संयमित पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी घोरी ने उनका बखूबी साथ निभाया और अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 65 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 127 रनों की साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया। अंत में अराफात मिन्हास ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 17 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए और मार्नस लाबुशेन की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

भारत में कब और कहां देखें मुकाबला?

भारतीय क्रिकेट फैंस पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले का मजा उठा सकते हैं। भारतीय फैंस के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं किया जा रहा है। फैंस इस मुकाबले को भारत में 'स्पोर्ट्स टीवी' यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के जरिए मुफ्त देख सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की सैलरी बढ़कर होगी चार गुना? अगले IPL में किस टीम के लिए खेलेंगे?
वैभव सूर्यवंशी की सैलरी बढ़कर होगी चार गुना? अगले IPL में किस टीम के लिए खेलेंगे?

दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड (Squads)

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी घोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम, शमिल हुसैन।

'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया
'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया

ऑस्ट्रेलिया: जोस इंग्लिस (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स केरी, मैथ्यू शॉट, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टैनलेक, रीली मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम जाम्पा।

RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?
RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+