UP Police Admit Card 2026: खत्म होने वाला है एडमिट कार्ड का इंतजार! तुरंत चेक करें लेटेस्ट अपडेट
UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPRPPB) की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल गई है।
अब सभी को बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है, जिसमें एग्जाम सेंटर के नाम से लेकर शिफ्ट और टाइमिंग की पूरी डिटेल मौजूद रहेगी। आइए जानतें हैं इस परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जो आपके लिए बेहद जरूरी है...

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? (Admit Card Release Date)
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार आज-कल में ही खत्म हो सकता है। आमतौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPRPPB) परीक्षा शुरू होने से करीब 4 से 5 दिन पहले प्रवेश पत्र आधिकारिक तौर पर जारी कर देता है। चूंकि परीक्षा 8 जून से शुरू हो रही है, इसलिए पूरी संभावना है कि आज या कल में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा की तारीख और मोड (UP Police Exam Date 2026)
यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल फरवरी महीने में ही साफ कर दिया गया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन होगी, यानी उम्मीदवारों को पेन और पेपर मोड में OMR Sheet पर अपने उत्तर दर्ज करने होंगे।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, नोट करें टाइमिंग (Exam Shift Timings)
8 से 10 जून तक चलने वाली यह परीक्षा रोजाना दो अलग-अलग पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। हर शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को पूरा 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलेगा। परीक्षा की टाइमिंग कुछ इस प्रकार है:
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
इतने पदों पर होगी बंपर बहाली (Total Vacancies)
इस महाभर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 32,679 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कॉन्स्टेबल (सिपाही) के अलावा जेल वॉर्डर, विशेष सुरक्षा बल (SSF), घुड़सवार पुलिस और अन्य कई श्रेणियां शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी महीने में ही पूरी हो चुकी थी, जिसके लिए लाखों युवाओं ने फॉर्म भरा है।
एग्जाम सिटी स्लिप हो चुकी है लाइव (Exam City Slip Details)
बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक पहले ही एक्टिव किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यह चेक नहीं किया है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (Steps to Download Admit Card)
जैसे ही बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होगा, आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
1. सबसे पहले UPRPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे 'UP Police Constable Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहाँ अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. यदि स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई दे, तो उसे हूबहू बॉक्स में भरें।
5. सभी डिटेल्स चेक करने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के लिए इसका पीडीएफ सेव करें और एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।














Click it and Unblock the Notifications