'ममता बनर्जी भगवान की तरह', WB मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय का बयान

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भगवान बताया है। उन्होंने कहा कि पुजारी चोर हो सकता है, पर भगवान नहीं हो सकते।

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भगवान बताया है। कृषि मंत्री ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोई गलत काम नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह भगवान की तरह हैं। पुजारी चोर हो सकता है, लेकिन भगवान नहीं। मंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब ममता सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों से घिरी हुई है।

जनसभा में दिया बयान

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी एक भगवान की तरह हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं। यहां तक कि भगवान की पूजा करने वाले पुजारी भी कई बार चोर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं। उन्होंने आगे कहा, "मैं भी चोर हो सकता हूं, लेकिन ममता बनर्जी नहीं।"

लेफ्ट की नियुक्ति पर उठाए सवाल

कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) के शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में कई अनियमितताएं हुईं लेकिन उनकी जांच कभी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को वाम सरकार के दौरान एक विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था, भले ही उसके पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक भी नहीं थे, उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ऐसे ही कई अयोग्य उम्मीदवारों को राज्य की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नियुक्त किया गया था। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए।

पश्चिम बंगाल के मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए माकपा सांसद बिकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि अदालत पहले ही चट्टोपाध्याय द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर चुकी है। वहीं भाजपा ने कहा कि टीएमसी नेता हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+